-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Babu Birthday Varanasi Rudra First Look Ss Rajamouli Priyanka Chopra Upcoming Movie
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
- Written By: यति सिंह
Mahesh Babu Varanasi: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन पर फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म से उनके रोल 'रुद्र' का पहला लुक जारी कर दिया गया है।

महेश बाबू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Varanasi Rudra First Look : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के बर्थडे पर फैंस को एक ऐसा तोहफा मिला है जिसकी उम्मीद हर सिनेमा प्रेमी को थी। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी से महेश बाबू के किरदार रुद्र का पहला लुक जारी कर दिया गया है। जैसे ही यह फर्स्ट लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज दोगुना हो गया। तस्वीरों में महेश बाबू बेहद स्टाइलिश, गंभीर और एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पहली झलक ने साफ कर दिया है कि राजामौली इस बार पर्दे पर एक और सिनेमाई चमत्कार रचने की तैयारी में हैं।
फिल्म वाराणसी की शूटिंग अफ्रीका की बेहद खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण लोकेशन्स पर की गई है। किलिमंजारो और मसाई मारा जैसे प्रसिद्ध इलाकों में फिल्माए गए सीन में महेश बाबू प्राकृतिक नजारों के बीच नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कभी वह शांत अंदाज में विश्राम करते दिखते हैं तो कभी दूर विशाल वादियों को निहारते नजर आते हैं। अफ्रीका का वाइल्डलाइफ और प्राकृतिक माहौल फिल्म के स्केल को बेहद भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना रहा है।
ताकत और संवेदनशीलता से भरा होगा रुद्र अवतार
फिल्म में महेश बाबू का किरदार केवल एक पारंपरिक एक्शन हीरो का नहीं होगा। मेकर्स के अनुसार रुद्र एक ऐसा व्यक्तित्व है जिसमें असीम बुद्धिमत्ता, भावनाएं और अदम्य साहस एक साथ देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
Ohh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
राजामौली ने इस किरदार को इस तरह गढ़ा है कि इसमें नायक की निडरता के साथ-साथ उसकी आंतरिक कमजोरी और इंसानियत भी सामने आ सके। यही वजह है कि फैंस इस भूमिका को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
साल 2027 में एस्टेरॉयड के खतरे पर आधारित होगी वाराणसी
खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी भविष्य के वर्ष 2027 पर आधारित है। इसमें ‘शाम्भवी’ नाम का एक खतरनाक एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ता है, जिसका केंद्र भारत का ऐतिहासिक शहर वाराणसी बनने वाला होता है।
इस वैश्विक संकट को रोकने के लिए महेश बाबू एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ नाम की हिस्टोरियन और शूटर के रोल में होंगी, जो इस खतरनाक मिशन में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी।
ये भी पढ़ें: लोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
वहीं मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन इस कहानी में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाते दिखेंगे। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही यह बड़े बजट की फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Mahesh babu birthday varanasi rudra first look ss rajamouli priyanka chopra upcoming movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMMenopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Aug 09, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














