-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ohh My Dog Collection Box Office Day 1 Pankaj Tripathi Spider Man Brand New Day
Ohh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
- Written By: यति सिंह
Pankaj Tripathi Ohh My Dog: बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के दबदबे के बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ फिल्म 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' रिलीज हुई हैं। जानिए शनिवार का कलेक्शन।

फिल्म 'ओह माय डॉग' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Ohh My Dog Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों मार्वल की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। इस भारी चुनौतियों के बीच 7 अगस्त को हिंदी सिनेमा की ओह माय डॉग और साउथ फिल्म डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन ने भी पर्दे पर दस्तक दी है। बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं।
फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इंसान और बेजुबान कुत्ते के बीच के भावनात्मक संबंधों पर बनी यह पारिवारिक फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में खास कामयाब नहीं हो पा रही है। रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को इसने महज 90 लाख रुपये का सीमित कलेक्शन किया था।
शनिवार की बढ़त के बाद दो दिनों में कमाए इतने करोड़
वीकेंड की छुट्टी का फायदा फिल्म को शनिवार के दिन थोड़ा बहुत जरूर मिला है। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में हल्की सी बढ़त दर्ज की गई और इसने 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
Toxic Trailer: यश के फैंस हुए दीवाने, बोले- इंडियन सिनेमा के सीईओ! जानें क्यों हो रही रणबीर कपूर से तुलना
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
2 दिनों के कुल सफर के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 2 करोड़ रुपये ही हो पाया है। मेकर्स को उम्मीद है कि रविवार के दिन पारिवारिक दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं।
साउथ की एक्शन थ्रिलर ने हिंदी फिल्म को पछाड़ा
हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की तुलना में उसी दिन रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने अपने पहले दिन ही 4.40 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग हासिल की थी।
इसके बाद शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 11.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन और द ओडिसी का दबदबा
इन नई फिल्मों के सामने मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ मजबूती से डटी हुई है। फिल्म ने शनिवार को 31 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 381.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है और यह 400 करोड़ के काफी करीब है।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ ने अपनी रिलीज के 23वें दिन शनिवार को 4.77 करोड़ रुपये बटोरकर भारत में कुल 165.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई पूरी कर ली है।
Ohh my dog collection box office day 1 pankaj tripathi spider man brand new day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 10:13 AMOhh My Dog Collection Day 2: ‘ओह माय डॉग’ की फीकी शुरुआत, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख
Aug 09, 2026 | 10:11 AMठाणे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, सैटिस पुल की पहली लेन खुलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Aug 09, 2026 | 10:09 AMBAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
Aug 09, 2026 | 09:55 AMनासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
Aug 09, 2026 | 09:54 AMचंद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला नर तेंदुए का शव, टक्कर से सिर में लगी न्यूरोलॉजिकल शॉक से मौत
Aug 09, 2026 | 09:53 AMTyphoon Dolphin आने से पहले चीन में हड़कंप! बंद हुए बंदरगाह, थमीं समुद्री सेवाएं
Aug 09, 2026 | 09:49 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














