-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Menopause Symptoms How Long Do They Last
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
- Written By: रीता राय सागर
Menopause Duration: मेनोपॉज से 2-8 साल पहले तक पेरिमेनोपॉज के लक्षण शुरू हो सकते हैं। जानें हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग और नींद की समस्या कितने समय तक रह सकती है और राहत के लिए क्या करें।

मेनोपॉज (फोटो.सोशल मीडिया)
Peri Menopause Symptoms: मेनोपॉज के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं। मेनोपॉज से पहले पेरिमेनोपॉज के क्षण दिखने लगते हैं। इस दौरान हॉट फ्लैशेज, नींद की समस्या और योनि में सूखापन जैसे लक्षण अधिक महसूस होते हैं। जानिए मेनोपॉज के लक्षण कितने समय तक रह सकते हैं और किन आदतों की वजह से यह बढ़ सकता है।
मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक सामान्य बायोल़जिकल प्रोसेस है। हालांकि, मेनोपॉज तक पहुंचने से पहले शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस चरण को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। इस दौरान पीरियड्स में बदलाव होते हैं और इसके साथ ही हॉट फ्लैशेज, रात में पसीना, नींद की परेशानी, मूड में बदलाव और योनि में सूखापन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
इन लक्षणों की अवधि और तीव्रता हर महिला में अलग हो सकती है। कुछ महिलाओं में कुछ समय के बाद लक्षण कम दिखने लगते हैं, जबकि कुछ में मेनोपॉज के बाद भी ये लक्षण कई वर्षों तक बने रह सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
मेनोपॉज के लक्षण कब तक रहते हैं?
पेरिमेनोपॉज औसतन करीब 4 साल तक रह सकता है, जो कि लगभग 2 से 8 साल तक हो सकती है। इसी दौरान मेनोपॉज से जुड़े कई सामान्य लक्षण सबसे ज्यादा महसूस किए जाते हैं। मेनोपॉज की चिकित्सकीय परिभाषा के अनुसार, जब किसी महिला को लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते, तो उसे मेनोपॉज माना जाता है।कुछ महिलाओं में मेनोपॉज तक पहुंचने के बाद लक्षण पूरी तरह खत्म हो सकते हैं। वहीं, कुछ लक्षण पोस्टमेनोपॉज यानी मेनोपॉज के बाद भी बने रह सकते हैं।
हॉट फ्लैशेज कितने समय तक रह सकते हैं?
हॉट फ्लैशेज और रात में पसीना आना को Vasomotor Symptoms (VMS) कहा जाता हैं। शोध के अनुसार, इन लक्षणों की अवधि काफी लंबी हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार, VMS औसतन करीब 7 साल तक रह सकते हैं और कुछ महिलाओं में ये 10 साल से भी अधिक समय तक जारी रह सकते हैं। इसलिए मेनोपॉज के लक्षणों के लिए कोई एक निश्चित समय बताना संभव नहीं है।
मेनोपॉज के बाद कौन से लक्षण बने रह सकते हैं?
मेनोपॉज के बाद भी कुछ महिलाओं को लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इनमें खास तौर पर योनि में सूखापन शामिल है। वहीं, ध्यान और याददाश्त जैसी मस्तिष्क से जुड़ी कुछ परेशानियां पोस्टमेनोपॉज में कम हो जाती हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ होने वाले सामान्य बदलाव अलग विषय हैं और उन्हें केवल मेनोपॉज से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।
किन चीजों से मेनोपॉज के लक्षण बढ़ सकते हैं?
- शराब का सेवन
- धूम्रपान
- मोटापा
- शारीरिक गतिविधि की कमी
- ज्यादा भावनात्मक तनाव
इसलिए नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव को नियंत्रित करने की कोशिश करना महत्वपूर्ण हो सकता है।
हॉट फ्लैशेज से राहत के लिए क्या करें?
- किन चीजों से हॉट फ्लैशेज ट्रिगर होते हैं, उन्हें पहचानें और उनसे बचें।
- कमरे में पंखे या कूलिंग की व्यवस्था रखें।
- बाहर जाते समय छोटा पोर्टेबल फैन रख सकती हैं।
- गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें।
- जरूरत के अनुसार लेयर वाले कपड़े पहनें।
- ठंडा पानी साथ रखें।
योनि में सूखापन होने पर क्या करें?
मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण योनि में सूखापन की समस्या हो सकती है। इसके लिए वॉटर बेस्ड लुब्रिकेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कई प्रकार के मॉइश्चराइजर भी बाजार में उपलब्ध है, जिसे डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल करना चाहिए।
मेनोपॉज में नींद की समस्या से कैसे निपटें?
मेनोपॉज के दौरान अनिद्रा या नींद बार-बार टूटने की समस्या हो सकती है। बेहतर नींद के लिए:
- दोपहर के बाद कॉफी और कैफीन का सेवन कम करें।
- रात में बहुत ज्यादा खाना न खाएं।
- दिन में लंबी झपकी लेने से बचें। जरूरत हो तो झपकी करीब 20 मिनट तक सीमित रखें।
- सोने के करीब शराब का सेवन और बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचें।
- रोज सोने और जागने का समय लगभग एक जैसा रखने की कोशिश करें।
- बेडरूम को ठंडा, शांत और अंधेरा रखें।
- तनाव कम करने के लिए रिलैक्सेशन या डीप ब्रीदिंग जैसी तकनीक अपनाएं।
मेनोपॉज हार्मोन थेरेपी क्या है?
कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर हार्मोन थेरेपी की भी सलाह देते हैं। इसे हार्मोन थेरेपी भी कहा जाता है। यह कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के शारीरिक लक्षणों से राहत दिलाता है, हड्डियों के नुकसान को धीमा करता है और मूड स्विंग में भी मदद करता है।
हालांकि, हार्मोन थेरेपी हर महिला के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसके कुछ संभावित साइड इफेक्ट्स में योनि से रक्तस्राव, पेट फूलना, स्तनों में सूजन या दर्द, सिरदर्द, मूड में बदलाव और मतली जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं।
कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
मेनोपॉज के दौरान पीरियड्स में बदलाव सामान्य हो सकते हैं, लेकिन कुछ स्थितियों में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर से संपर्क करें अगर
- अचानक बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो।
- पीरियड्स में बहुत ज्यादा या बड़े रक्त के थक्के आएं।
- पीरियड सामान्य से ज्यादा दिनों तक चले।
- सेक्स के बाद स्पॉटिंग या ब्लीडिंग हो।
- पीरियड खत्म होने के बाद दोबारा ब्लीडिंग हो।
- बहुत कम अंतराल पर बार-बार पीरियड आएं।
- मेनोपॉज के लक्षण रोजमर्रा के काम करने की क्षमता को प्रभावित करने लगें।
Menopause symptoms how long do they last
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Aug 09, 2026 | 11:36 AMग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी
Aug 09, 2026 | 11:32 AMलोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMइस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Aug 09, 2026 | 11:04 AMईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
Aug 09, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














