-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Sooryavanshi Jungle Safari Duleep Trophy
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
- Written By: सृष्टि मौर्य
Vaibhav Sooryavanshi Jungle Safari: वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए, साथ ही कुमार संगकारा और रूपेश खेडकर मौजूद रहे।

वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Jungle Safari Video: युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ जंगल के रोमांच का भी मजा लेते नजर आए। आने वाली घरेलू सीजन और दलीप ट्रॉफी 2026 की तैयारियों के बीच वैभव महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित बोर टाइगर रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 4 घंटे तक जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा और फॉरेस्ट इंस्पेक्टर रूपेश खेडकर भी मौजूद रहे।
बाघ देखने से चूक गए
सफारी के दौरान वैभव को तेंदुआ, भालू, सांभर, चीतल और मोर समेत कई वन्यजीव देखने को मिले। उन्होंने इस खास सफारी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे सफर में उनकी नजरें जंगल के राजा यानी बाघ की एक झलक पाने के लिए टिकी रहीं। बताया जा रहा है कि वैभव बेहद मामूली अंतर से बाघ को देखने से चूक गए।
Vardha district Maharastra स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र वर्धा जिले के मशहूर बोर टाइगर रिज़र्व (रहटी गेट) में अपनी टीम के साथियों के साथ जंगल सफारी का मज़ा लिया। सफारी के दौरान तेंदुए, भालू और दूसरे जंगली जानवर देखे गए, लेकिन वैभव का बाघ देखने की ज़िद और जंगल के… pic.twitter.com/Bm0FmtaskN — Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) August 8, 2026
मैदान पर बड़ी चुनौती की तैयारी
दिलचस्प बात ये है कि जंगल में बाघ की तलाश के बाद वैभव अब क्रिकेट के मैदान पर अपनी अगली बड़ी चुनौती की तैयारी में जुट गए हैं। वो महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। यहां 10 दिन का खास प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप चल रहा है, जहां टीम के सीनियर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में वैभव अपनी बल्लेबाजी तकनीक को मजबूत कर रहे हैं।
लाल गेंद के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी
T20 और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए पहचान बना चुके वैभव अब खुद को टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं। वो लंबे समय तक क्रीज पर टिकने और लाल गेंद के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करने पर खास ध्यान दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
BAN vs IND: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, शेख हसीना के बयान के बाद बिगड़े हालात; जानिए पूरा मामला
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
अफगानिस्तान ने पक्का किया 2027 वर्ल्ड कप टिकट, अब इन 2 टीमों में फंसा पेंच! देखिए पूरी रैंकिंग लिस्ट
वैभव के लिए ये ट्रेनिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि वो दलीप ट्रॉफी 2026 में पहली बार ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा होंगे। इतना ही नहीं, चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया है। इतनी कम उम्र में मिली ये जिम्मेदारी उनके लिए बड़ा मौका होने के साथ-साथ खुद को साबित करने की चुनौती भी है।
यह भी पढ़ें- SL vs IND: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड, गिल-जडेजा समेत इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
जोश के साथ आगे बढ़ेंगे वैभव
अब वैभव सूर्यवंशी की कोशिश होगी कि दलीप ट्रॉफी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने आंकड़ों को बेहतर करें। जिस तरह वो जंगल में बाघ की तलाश में पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे, उसी तरह अब क्रिकेट के मैदान पर भी उनकी नजर बड़ी कामयाबी पर है।
Vaibhav sooryavanshi jungle safari duleep trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMMenopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Aug 09, 2026 | 11:36 AMग्वालियर साइबर ठगी केस: भाजपा नेता जगदीश मालवीय के खाते में आए 50 लाख रुपये, विदेश भी गया था आरोपी
Aug 09, 2026 | 11:32 AMलोकेश कनकराज की ‘डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पकड़ी रफ्तार, 2 दिन में इतने करोड़ का कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 11:17 AMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
Aug 09, 2026 | 11:16 AMउज्जैन में बी प्राक ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- जल्द आएगा ‘महाकाल 2’
Aug 09, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














