-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Babu Birthday Varanasi Movie Ss Rajamouli Priyanka Chopra Upcoming Film
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
- Written By: यति सिंह
Mahesh Babu Fan Following: साउथ के सुपरस्टार और प्रिंस कहे जाने वाले महेश बाबू आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनके फिल्मी सफर, सुपरहिट फिल्मों और अनसुने किस्सों के बारे में।

महेश बाबू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Birthday Special: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार और ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ के नाम से फेमस महेश बाबू आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ सिनेमा में उनकी पॉपुलेरिटी और कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक उन्हें सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि भगवान का दर्जा देते हैं। 4 साल की नन्हीं उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कैमरे का सामना करने वाले महेश बाबू आज तेलुगु इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने दशकों लंबे करियर में न केवल ढेरों हिट फिल्में दी हैं, बल्कि कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं।
फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगु सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे। पारिवारिक माहौल के कारण उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 1979 में आई फिल्म ‘नीदा’ से उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीब 1 दशक तक कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
महेश बाबू और प्रीति जिंटा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रीति जिंटा संग किया डेब्यू और छा गए बड़े पर्दे पर
बतौर मेन एक्टर महेश बाबू का सफर साल 1999 में फिल्म ‘प्रिंस नंबर 1’ से शुरू हुआ। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आई थीं।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही और महेश बाबू को इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू का नंदी अवॉर्ड मिला। इसके बाद ‘राउडी चीता’ और ‘द वन’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
बिना तेलुगु सीखे डायलॉग्स रटकर दीं दर्जनों सुपरहिट फिल्में
महेश बाबू की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा यह है कि तेलुगु परिवार में जन्म लेने के बावजूद शुरुआती दिनों में उन्हें यह भाषा बोलनी नहीं आती थी। शुरुआती दौर की फिल्मों में वे डायलॉग्स को रट्टा मारकर बोलते थे।
इसके बावजूद उन्होंने ‘टपोरी वॉन्टेड’, ‘द रियल टाइगर’, ‘महर्षि’ और ‘गुंटूर करम’ जैसी एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। आज स्थिति यह है कि उनकी फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों के बाहर जश्न का माहौल बन जाता है।
नम्रता से शादी की शर्त और बॉलीवुड से बनाई दूरी
महेश बाबू की लव स्टोरी भी काफी फेमस है। फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर उनकी मुलाकात एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से हुई थी। 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। शादी से पहले उन्होंने नम्रता के सामने शर्त रखी थी कि वे फिल्मों में काम करना बंद कर देंगी, जिसे नम्रता ने स्वीकार किया।
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें: कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
वहीं, जब उनसे बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेबाकी से कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता, जिसके बाद वे काफी चर्चा में रहे थे। बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’में एक साथ काम कर रहे महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार फिल्म अपनी तय तारीख 7 अप्रैल 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mahesh babu birthday varanasi movie ss rajamouli priyanka chopra upcoming film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
Aug 09, 2026 | 06:43 AMखेलों में राजस्थान की नई उड़ान, जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
Aug 09, 2026 | 06:42 AMNational Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
Aug 09, 2026 | 06:34 AMGrah Gochar August 2026: सूर्य-मंगल समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, बाजार में सोना-चांदी के भाव पर पड़ेगा असर
Aug 09, 2026 | 06:30 AMकोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
Aug 09, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope: इस तारीख को जन्मे बच्चे होंगे निडर और स्पष्टवादी, स्वतंत्र सोच से बनाएंगे अलग पहचान
Aug 09, 2026 | 06:15 AMMonsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Aug 09, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













