- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahavatar Narsimha Animated Film Director Ashwin Kumar Struggle
पत्नी के गहने, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर ने बनाई थी ‘महावतार नरसिम्हा’, फिल्म ने रच दिया था इतिहास
Ashwin Kumar Struggle Story: 300 करोड़ कमाने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को बनाने के लिए डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बड़ा त्याग दिया था। उन्होंने अपना घर और बीवी के जेवर तक गिरवी रखे थे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Best Animated Film Mahavatar Narsimha: एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया। सालों बाद दर्शकों को एक ऐसी पैन इंडिया एनिमेटेड फिल्म देखने को मिली, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आई। फिल्म का असर इतना गहरा था कि कई सिनेमाघरों में लोग चप्पल बाहर उतारकर फिल्म देखने पहुंचे, क्योंकि यह कहानी भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा और भारतीय पौराणिक ग्रंथों पर आधारित थी।
हालांकि, इस भव्य सफलता के पीछे एक ऐसी संघर्ष भरी कहानी छिपी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म के निर्देशक अश्विन कुमार को ‘महावतार नरसिम्हा’ बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना पड़ा था। इस बात का खुलासा उन्होंने शब्दोत्सव 2026 के दौरान किया।
‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के पीछे छिपा है भारी संघर्ष
अश्विन कुमार ने बताया कि उनका सपना था एक ऐसी आध्यात्मिक फिल्म बनाना, जो पूरे देश में लोगों से जुड़ सके। उन्होंने कहा, “1975 में आई ‘जय मां संतोषी’ के बाद कोई भी पैन इंडिया धार्मिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाई। मैं भी वैसा ही कुछ बनाना चाहता था, लेकिन समय बदल चुका है। आज की युवा पीढ़ी तक अपनी पौराणिक कथाएं पहुंचाने के लिए एनिमेशन सबसे बेहतर माध्यम लगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू
Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त मेल
‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड का रिएक्शन, सितारों ने की जमकर तारीफ, अल्लू अर्जुन से प्रीति जिंटा तक हुए फैन
The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल
फिल्म बनाना उनके लिए आसान नहीं था। अश्विन कुमार ने स्वीकार किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी जो फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं, अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी। उन्होंने बताया, “हमने अपनी कमाई, मेरी पत्नी के गहने और यहां तक कि अपना घर भी गिरवी रख दिया था। यह फिल्म हमारे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विश्वास थी।”
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का दमदार प्रदर्शन, 3 दिन में धर्मेंद्र की पिछली फिल्म का टूटा रिकॉर्ड
16 करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने रच दिया था इतिहास
उनका यह जोखिम आखिरकार रंग ले आया। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि फिल्म का बजट महज 16 करोड़ रुपये था। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे हिंदी में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी थी।
पांच साल की मेहनत से बनी यह फिल्म न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि इसने यह भी दिखा दिया कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो एनिमेटेड और पौराणिक कहानियां भी भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती हैं। ‘महावतार नरसिम्हा’ आज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विश्वास और संघर्ष की मिसाल बन चुकी है।
Mahavatar narsimha animated film director ashwin kumar struggle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न झुकेंगे, न डरेंगे…तेल के कुओं पर हमले से बौखलाए सऊदी प्रिंस, बोले- ईरान को भुगतना होगा अंजाम
Mar 19, 2026 | 09:29 AMयवतमाल में सबसे ज्यादा ‘उधारी’! ₹447 करोड़ के बकाये ने उड़ाई महावितरण की नींद, 16000 कनेक्शन कटे
Mar 19, 2026 | 09:29 AM‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू
Mar 19, 2026 | 09:29 AMमानसून से पहले मीठी नदी की सफाई अधर में, ठेकेदार नहीं मिलने से बढ़ी चिंता; BMC की टेंडर प्रक्रिया फेल
Mar 19, 2026 | 09:27 AMछत्रपति संभाजीनगर: सिडको मनपा अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, गर्भाशय कैंसर से बचाव पर जोर
Mar 19, 2026 | 09:22 AMचंद्रपुर जिले के 54 गांवों का पानी बना ‘जहर’; जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें आपके गांव का हाल
Mar 19, 2026 | 09:18 AMभिवंडी में एलपीजी सप्लाई बनाए रखने के लिए एक्शन मोड में प्रशासन, कंट्रोल रूम भी शुरू
Mar 19, 2026 | 09:17 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













