The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल

The Kerala Story 2 Earnings: ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर का बड़ा असर पड़ा है। 20वें दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर 80 लाख रह गया। हालांकि फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।
Ulka Gupta, Aishwarya Ojha Aditi Bhatia Film The Kerala Story 2 box office collection clash Dhurandhar 2
द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर धुरंधर 2 का असर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'धुरंधर 2' और ‘द केरल स्टोरी 2’ के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पर इसका साफ असर नजर आने लगा है।

‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 17.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म लगातार 1 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करती रही। लेकिन 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन केवल 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक का सबसे कम है।

धुरंधर 2 के प्रीमियर का दिखा असर

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का प्रीमियर शो माना जा रहा है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के पेड रिव्यू और प्रीमियर शो ने जबरदस्त माहौल बना दिया था, जिसके चलते दर्शकों का रुझान तेजी से उस ओर शिफ्ट हो गया। इसका सीधा असर ‘द केरल स्टोरी 2’ की ऑक्यूपेंसी पर पड़ा। हालांकि गिरावट के बावजूद ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अब तक कुल 51.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

द केरल स्टोरी 2 के स्टार कास्ट

‘द केरल स्टोरी 2’ अपने बजट से ज्यादा कमा चुकी है और लगभग 70 फीसदी मुनाफा भी हासिल कर चुकी है। इसी के साथ यह साल 2026 की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों ने इसकी कहानी और अभिनय की सराहना की थी, जिसकी वजह से फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाई।

आगे की राह हुई मुश्किल

अब ‘धुरंधर 2’ के थिएटर्स में आने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और गिर सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में खुद को कितना संभाल पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com