नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देख खुद की लाइन भूल गयी थी माधुरी दीक्षित

दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देखकर वह खुद की लाइन भूल गई थी। आइए जानते हैं किस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ ऐसा हुआ था।
Madhuri Dixit Reveals Forgotten her act Infront of Naseeruddin Shah
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: माधुरी दीक्षित को बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त डांस के लिए पहचाना जाता है। माधुरी दीक्षित की एक्टिंग जबरदस्त है लेकिन नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग को देखते हुए माधुरी दीक्षित कुछ क्षण के लिए एक्टिंग करना भूल गई थी। नसीरुद्दीन शाह उनके सामने एक्ट कर रहे थे और वह अपनी लाइन भूल गई। खुद इस बात का खुलासा माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान किया और बताया कि नसीरुद्दीन शाह नेचुरल एक्टिंग के माहिर कलाकार हैं।

1996 में आई फिल्म राजकुमार की शूटिंग सेट पर जब माधुरी दीक्षित नसीरुद्दीन के सामने मौजूद थी, नसीरुद्दीन शाह अपनी एक्टिंग कर रहे थे और माधुरी दीक्षित बस उन्हें देखे जा रही थी। जब माधुरी दीक्षित के डायलॉग का टर्न आया, तो माधुरी दीक्षित यह भूल गई थी कि उन्हें डायलॉग में क्या कहना है, वह पूरी तरह से ब्लैंक हो चुकी थी। हालांकि माधुरी दीक्षित ने बताया कि बाद में हालात संभल गए और उन्होंने अपना एक्ट पूरा किया, लेकिन नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देते हुए वह खुद एक्ट करना भूल गई थी, इस बात का खुलासा उन्होंने एक वीडियो में किया।

माधुरी दीक्षित के साथ नसीरुद्दीन शाह की वह फिल्म राजकुमार थी, जिसमें अनिल कपूर भी उनके साथ नजर आए थे। हालांकि माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन शाह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पहली बार यह दोनों त्रिदेव नाम की फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद इन्होंने गजगामिनी नाम की फिल्म में भी एक साथ काम किया था और साल 2014 में आई फिल्म डेढ़ इश्किया में भी यह दोनों साथ नजर आए थे। डेढ़ इश्किया की अगर बात करें तो इस विशाल भारद्वाज ने बनाया था और यह 2010 में आई फिल्म इश्किया का सीक्वल था। डेढ़ इश्किया में माधुरी दीक्षित ने बेगम पारा का किरदार निभाया था।

माधुरी दीक्षित के काम की अगर बात करें तो वह इस समय भूल भुलैया 3 फिल्म में नजर आ रही हैं। वह टीवी के रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आती है। भूल भुलैया 3 में वह कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एक समय बॉलीवुड से दूरी बना चुकी माधुरी दीक्षित इस समय बॉलीवुड में वापसी के साथ दर्शकों के सामने मौजूद हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com