- Hindi News »
- Entertainment »
- Kumar Sanu Kunickaa Sadanand Affair Son Ayaan Lall Says Toxic Relationship
कुमार सानू-कुनिका सदानंद अफेयर पर बेटे अयान लाल का रिएक्शन, बोले- बहुत टॉक्सिक था रिश्ता
Ayaan Lall Reaction: कुनिका सदानंद का पुराना रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। ‘बिग बॉस 19’ में उन्होंने 6 साल लंबे अफेयर का जिक्र किया था, जिसे लेकर कयास लगाए गए कि वह सिंगर कुमार सानू के साथ था।
- Written By: सोनाली झा

कुमार सानू-कुनिका सदानंद अफेयर पर बेटे अयान लाल का रिएक्शन
Kumar Sanu-Kunickaa Sadanand Affair: ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में जहां वह लगातार अपने बिंदास अंदाज और खुलासों से चर्चा में बनी हुई हैं, वहीं अब उनका पुराना रिश्ता भी लाइमलाइट में आ गया है। हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर उनके बेटे अयान लाल ने इंटरव्यू में खुलकर बात की।
कुनिका सदानंद ने ‘बिग बॉस 19’ में खुलासा किया था कि उनका एक 6 साल लंबा अफेयर रहा था। शो के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि यह रिश्ता मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ था। भले ही यह रिश्ता कभी खुलकर सामने नहीं आया, लेकिन अब उनके बेटे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में अयान लाल ने बताया कि उनका जन्म इस रिश्ते के खत्म होने के बाद हुआ था और वह कभी कुमार सानू से नहीं मिले।
अयान लाल का रिएक्शन
अयान लाल ने कहा कि मां हमेशा उन्हें अपने जीवन का अहम हिस्सा और सोलमेट मानती रही हैं। उन्होंने जो प्यार किया वो बेहद गहरा था, लेकिन यह रिश्ता बहुत टॉक्सिक साबित हुआ। अयान ने आगे कहा कि उनकी मां ने भले ही इस रिश्ते को खो दिया हो, लेकिन आज भी वह कुमार सानू के टैलेंट की सराहना करती हैं। कुनिका पहले भी यह स्वीकार कर चुकी हैं कि कुमार सानू संग उनका रिश्ता लंबा चला, लेकिन सिंगर की मैरिड लाइफ की वजह से इसे प्राइवेट रखा गया। रिश्ता टूटने के बाद इसका गहरा असर उनके दिल और जिंदगी पर पड़ा, जिससे वह आज भी उबरने की कोशिश कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना और काजोल का नया टॉक शो ‘टू मच’ कब और कहां देखें, जानें पूरी डिटेल
मां-बेटे का रिश्ता
अयान ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड थीं, तब उनकी मां के बॉयफ्रेंड रहे। उन्होंने कहा कि मां-बेटे के बीच हमेशा एक गहरी समझ और मजबूत रिश्ता रहा है। अयान के मुताबिक, वह अपनी मां को स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट वुमन के तौर पर देखते हैं, जिन्होंने मुश्किलों के बावजूद अपनी पहचान बनाई। इस समय कुनिका सदानंद ‘बिग बॉस 19’ के घर में हैं। सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर दिन ड्रामा, इमोशंस और एंटरटेनमेंट से भरा रहता है।
Kumar sanu kunickaa sadanand affair son ayaan lall says toxic relationship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMNavabharat Nishanebaaz: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल, क्या है इसका सांस्कृतिक महत्व?, आस्था से सियासत तक
May 06, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














