कियारा आडवाणी पहुंचीं हॉस्पिटल, क्या जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी?

कियारा आडवाणी को हाल ही में क्लीनिक के बाहर ससुराल वालों और पति सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज सकती है।
कियारा आडवाणी पहुंचीं हॉस्पिटल, क्या जल्द गूंजेगी नन्हे मेहमान की किलकारी?
कियारा आडवाणी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kiara Advani visits Hospital: बॉलीवुड की पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर इन दिनों एक बड़ी खुशखबरी चर्चा में है। खबर है कि दोनों जल्द ही पेरेंट क्लब में शामिल होने वाले हैं।

दरअसल, हाल ही में कियारा को मुंबई के एक मेडिकल क्लीनिक के बाहर ससुराल वालों और सिद्धार्थ के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें और तेज हो गई हैं।

12 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ दोनों को क्लीनिक के बाहर देखा गया। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, लेकिन कियारा की थोड़ी नर्वस आंखें उनके भावनात्मक मूड को बयां कर रही थीं। वहीं, सिद्धार्थ हमेशा की तरह शांत और केयरिंग नजर आए।

कियारा आडवाणी क्या जल्द दे सकती हैं गुड न्यूज?

क्लीनिक विजिट के दौरान कियारा आडवाणी ने बेबी बंप को छिपाने की कोशिश की और मीडिया कैमरों से बचते हुए क्लीनिक के अंदर चली गईं। हालांकि कोई भी उनका बेबी बंप साफ तौर पर नहीं देख पाया, लेकिन फैंस ने उनकी बॉडी लैंग्वेज और मूवमेंट्स से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते कियारा को एक क्लीनिक में जाते हुए देखा गया था, जिससे ये चर्चा और भी तेज हो गई कि शायद उनकी डिलीवरी डेट नजदीक है। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर फैंस रहे दोनों को शुभकामनाएं

हालांकि, अब फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पहले बच्चे की खबर सार्वजनिक करेंगे।

इन सबके बीच अगर दोनों की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में शादी की थी और तब से यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हो गई है। उनकी कैमिस्ट्री ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, हर जगह फैंस को दीवाना बना देती है।

फिलहाल अब जब उनकी पेरेंटहुड की जर्नी शुरू होने की खबरें आ रही हैं, तो फैन्स के बीच उत्साह का माहौल है। हर कोई बस इस खुशखबरी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।