'क्यूबा पर कब्जा मेरा सम्मान...', ईरान के बाद अब ट्रंप के निशाने पर कैरेबियाई देश; क्या US रचेगा नया इतिहास?

Trump Cuba Oil Blockade: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच ट्रंप ने अब क्यूबा को अपने नियंत्रण में लेने की धमकी दी है। अमेरिकी तेल नाकेबंदी के कारण पूरा क्यूबा भीषण ब्लैकआउट और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है।
'Taking Cuba is my honor...' After Iran, the Caribbean nation is now in Trump's crosshairs; will the US make new history?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Donald Trump Cuba Control: मध्य पूर्व में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एक और मोर्चा खोलने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कैरेबियाई द्वीप देश क्यूबा पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की इच्छा जताई है जिससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

'क्यूबा के साथ कुछ भी कर सकता हूं'

डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें क्यूबा को अपने कब्जे में लेने का सम्मान मिलने की उम्मीद है। ट्रंप ने बेहद कड़े लहजे में कहा कि मुझे लगता है कि मुझे क्यूबा को लेने का सम्मान मिलेगा... किसी न किसी रूप में मुझे क्यूबा को अपने कंट्रोल में लेना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका इस द्वीप के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकता है चाहे उसे 'आजाद' करना हो या उस पर कब्जा करना।

अंधेरे में डूबा क्यूबा

ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब पूरा क्यूबा भीषण ऊर्जा संकट के कारण अंधेरे में डूबा हुआ है। सोमवार को ईंधन की भारी कमी के कारण देशभर में ब्लैकआउट हो गया, जिससे करीब 1.1 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अमेरिका ने क्यूबा की 'तेल नाकेबंदी' कर रखी है और अन्य देशों को भी उसे तेल सप्लाई करने से रोक रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो भी देश क्यूबा को तेल बेचेगा, उसे भारी अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

वेनेजुएला संकट का असर

क्यूबा में ऊर्जा किल्लत का एक बड़ा कारण वेनेजुएला में जारी संकट भी है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा कर वहां के तेल पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था, जिससे क्यूबा को मिलने वाली तेल सप्लाई ठप हो गई। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से देश को तेल नहीं मिला है जिससे अस्पतालों में इलाज की जरूरत वाले बच्चों सहित आम जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

बातचीत की शर्तें और संप्रभुता का सवाल

हालांकि अमेरिका और क्यूबा के बीच बातचीत चल रही है लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने वार्ता के लिए राष्ट्रपति मिगेल डियाज-कैनेल को पद से हटाने की शर्त रखी है। दूसरी ओर, क्यूबा के राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा है कि कोई भी बातचीत बराबरी और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com