लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन, धोनी-कोहली लगा सकते हैं चार चांद, 1000 मेहमान करेंगे शिरकत!

Kuldeep Yadav: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के रिसेप्शन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
लखनऊ में कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन: धोनी-कोहली लगा सकते हैं चार चांद; 1000 मेहमानों को न्योता
कुलदीप यादव रिशेप्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kuldeep Yadav Reception in Lucknow: भारतीय टीम के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। 14 मार्च को मसूरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए। इस खास मौके पर विराट कोहली, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह जैसे कई बड़े क्रिकेटर मौजूद रहे।

लखनऊ में होगा भव्य स्वागत समारोह

शादी के बाद कुलदीप यादव अपनी पत्नी के साथ कानपुर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। अब 17 मार्च को लखनऊ के पांच सितारा होटल ‘द सेंट्रम’ में उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में करीब 1000 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

राजनीति और क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समारोह में योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, जय शाह समेत कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। वहीं क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन और यशस्वी जायसवाल जैसे सितारों के आने की संभावना है।

खानपान रहेगा पूरी तरह शाकाहारी

इस खास आयोजन के लिए पूरी तरह शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों को लखनऊ के मशहूर अवधी और नवाबी व्यंजन परोसे जाएंगे। यहां बहु-व्यंजन भोजन और सामने बनते पकवानों की भी खास व्यवस्था की गई है।

शाही अंदाज में होगा आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आयोजन पर भारी खर्च किया जा रहा है। होटल बुकिंग, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल खर्च 50 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। स्थल को शाही महल जैसा रूप देने के लिए फूलों, रोशनी और मंच सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है।

एक प्लेट की कीमत हजारों में

समारोह में मेहमानों के लिए विशेष भोजन रखा गया है, जिसकी एक प्लेट की कीमत 5000 रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें 50 से अधिक तरह के व्यंजन, कई स्वागत पेय, वेज बिरयानी और आइसक्रीम शामिल होंगी। कुल मिलाकर कुलदीप यादव का यह समारोह बेहद भव्य और खास होने जा रहा है, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com