धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने दिखाया फूजी का नजारा, पारंपरिक लुक में छाईं, डॉ. नेने संग दिखी केमिस्ट्री

Madhuri Dixit Career: माधुरी दीक्षित ने जापान वेकेशन से पति श्रीराम नेने संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। फूजी पर्वत की खूबसूरत वादियों में पारंपरिक लुक में नजर आए कपल की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई।
Madhuri Dixit Japan Vacation Photos Shriram Nene Trip Instagram post Fuji mountain
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Madhuri Dixit Japan Vacation: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अदाकारी, खूबसूरती और बेमिसाल डांस के लिए मशहूर माधुरी इन दिनों पति श्रीराम नेने के साथ जापान में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खास ट्रिप की कई खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माधुरी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि फूजी: परंपराओं, मंदिरों, बर्फ और समुराई से भरे एक सक्रिय ज्वालामुखी के शिखर से लिया गया सीन। तस्वीरों में कपल जापान की खूबसूरत वादियों के बीच मुस्कुराते और एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ और शांत प्राकृतिक दृश्य इस रोमांटिक ट्रिप को और खास बना रहे हैं।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की केमिस्ट्री

पोस्ट में शामिल एक वीडियो में माधुरी और डॉ. नेने जापान की पारंपरिक पोशाक में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में डॉ. नेने हाथ में तलवार लिए समुराई अंदाज में पोज देते नजर आते हैं, जबकि माधुरी पूरे आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ कैमरे के सामने मुस्कुरा रही हैं। फैंस इस कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

माधुरी दीक्षित की फिल्में

माधुरी दीक्षित के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 38 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म अबोध से की थी। इसके बाद उन्होंने तेजाब, दिल, साजन, बेटा और दिल तो पागल है जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

माधुरी दीक्षित का करियर

चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में माधुरी ने 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। आज भी वह अपने अंदाज और स्टाइल से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। जापान वेकेशन की ये तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और माधुरी आज भी उतनी ही ग्रेसफुल और चार्मिंग हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com