-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Katrina Kaif Wishes Salman Khan 60th Birthday Emotional Post
सलमान खान के 60वें बर्थडे पर कैटरीना ने शेयर किया खास पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Salman Khan 60th Birthday: सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जश्न में डूबे नजर आए। इस खास मौके पर कैटरीना कैफ ने भाईजान को इमोशनल अंदाज में बर्थडे विश किया।

सलमान खान, कैटरीना कैफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Katrina Kaif Wished Salman Khan On Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई ‘भाईजान’ को बधाइयों से सराबोर कर रहा है। इसी कड़ी में सलमान खान की करीबी दोस्त और उनकी सुपरहिट फिल्मों की को-स्टार कैटरीना कैफ ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान बाइक राइड का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं, जो उनके रफ-टफ लेकिन फ्री-स्पिरिट नेचर को बखूबी दर्शाती है। तस्वीर के साथ कैटरीना ने एक इमोशनल और प्यार भरा मैसेज भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सलमान को किया बर्थडे विश
कैटरीना कैफ ने लिखा, “टाइगर… टाइगर… टाइगर… आप जैसे सुपर ह्यूमन को 60वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका हर दिन प्यार, रोशनी और खुशियों से भरा रहे।” कैटरीना का यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे सलमान-कैटरीना की गहरी दोस्ती का सबूत बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, टाइगर 3, भारत और युवराज जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
कैटरीना पहले भी कई बार सलमान खान के लिए अपना सम्मान और भरोसा जाहिर कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सलमान उनके सच्चे दोस्त हैं, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उनके मुताबिक, भले ही सलमान हर वक्त संपर्क में न हों, लेकिन वह अपने करीबी लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ते।
ये भी पढ़ें- धुरंधर की सफलता से गदगद हुए अनुपम खेर, प्रोपेगेंडा बताने वालों को दिया करारा जवाब
भाईजान ने फार्महाउस में फैमिली और करीबी दोस्त संग मनाया जश्न
वहीं सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे बैश में एमएस धोनी, संजय दत्त, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, मनीष पॉल और तब्बू समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सलमान का यह जन्मदिन एक बार फिर उनके स्टारडम और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को साबित करता नजर आया।
Katrina kaif wishes salman khan 60th birthday emotional post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













