‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Akshay Kumar Film Welcome To The Jungle Day 6 Box Office Collection Records
वेलकम टू द जंगल की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Welcome To The Jungle Day 6 Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी साफ देखने को मिल रहा है। अब रिलीज के छठे दिन भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए शानदार कमाई दर्ज की है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन रात 10 बजे तक करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 85 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। छठे दिन की कमाई के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ ने इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।

2026 की कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘दादी की शादी’ ने छठे दिन 45 लाख रुपये, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.75 करोड़ रुपये, ‘हॉन्टेड 3डी’ ने 1.40 करोड़ रुपये, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने 55 लाख रुपये और ‘गवर्नर’ ने केवल 30 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने छठे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसकी बराबरी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी कर ली है।

30 से ज्यादा सितारों से सजी है फिल्म

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसे फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल समेत 30 से अधिक कलाकार नजर आ रहे हैं। इतने बड़े कलाकारों को एक साथ पर्दे पर संतुलित ढंग से पेश करने के लिए निर्देशक की भी सराहना हो रही है।

संजय दत्त नहीं बन पाए फिल्म का हिस्सा

फिल्म के टीजर में संजय दत्त की झलक देखने को मिली थी, जिससे उनके किरदार को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि बाद में वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। बताया गया कि इलाज और डेट्स की समस्या के कारण संजय दत्त को फिल्म छोड़नी पड़ी। इतने बड़े कलाकारों की डेट्स दोबारा मैनेज करना संभव नहीं था, इसलिए मेकर्स ने उनके बिना ही फिल्म पूरी की। फिलहाल ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com