-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Sreeleela And Anurag Basu Meet Sikkim Cm Prem Singh Tamang
CM Prem Singh Tamang: कार्तिक आर्यन-श्रीलीला ने सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग से की मुलाकात, अनुराग बसु भी साथ आए नजर
- Written By: स्नेहा मौर्या
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन, श्रीलीला और अनुराग बसु ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सितारों को पारंपरिक उपहार भेंट किया। साथ ही उनके साथ फोटोज भी खिंचवाई।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला, अनुराग बसु, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस श्रीलीला और फिल्म निर्माता अनुराग बसु भी नजर आए।
दरअसल, एक्टर इन दिनों सिक्किम में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं बुधवार को सीएमओ के बयान का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि सीएम ने टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। सिर्फ इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने फिल्म की शूटिंग के लिए सिक्किम को चुनने के लिए आभार जताते हुए उन्हें पारंपरिक उपहार भी भेंट किया।
बयान में कहा गया है कि मंगलवार रात को हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उन्हें परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के निरंतर सहयोग का आश्वासन भी दिया। अपनी टीम की ओर से अनुराग ने मुख्यमंत्री को उनके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया तथा राज्य सरकार द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
श्रीलीला ने कहा कि सिक्किम के मनमोहक दृश्य, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इन चीज़ों ने पूर्वोत्तर राज्य की उनकी पहली यात्रा को यादगार बना दिया।
सिक्किम के सीएमओ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की टीम के साथ एक फोटो शेयर की। फोटो में कार्तिक सफेद टी-शर्ट, ब्राउन जैकेट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। श्रीलीला ने लाल रंग का आउटफिट चुना। अनुराग ने लाल शर्ट और डेनिम पहनी थी। कैप्शन में लिखा था, “बॉलीवुड फिल्म निर्माता श्री अनुराग बसु और प्रसिद्ध अभिनेता श्री कार्तिक आर्यन और सुश्री श्रीलीला से मेरे आधिकारिक निवास मिंटोकगैंग में मिलकर खुशी हुई।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, “वे एक सप्ताह से राज्य में हैं और एमजी मार्ग और त्सोमो झील जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनका काम हमारे राज्य के आश्चर्यजनक परिदृश्य, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय वास्तुकला को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं। @TheAaryanKartik @sreeleela14।”
हालांकि, अभी तक अनटाइल्ड फिल्म की टीम एक सप्ताह से गंगटोक और आसपास के क्षेत्रों जैसे कि त्सोम्गो झील और एमजी मार्ग में शूटिंग कर चुकी है।
Kartik aaryan sreeleela and anurag basu meet sikkim cm prem singh tamang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMNEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Jul 12, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM













