-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karthik Aryans Film Shehzada Will Be Released A Week Late Decision Taken In Honor Of Pathan
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा एक सप्ताह देरी से होगी रिलीज, ‘पठान’ के सम्मान में लिया निर्णय
- Written By: अनाया.शर्मा

File Pic
मुंबई : कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को एक हफ्ते के देरी से रिलीज किया जाएगा। कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर वेलेंटाइन डे से पहले 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को एक प्रेस नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने इस नोट में लिखा कि ‘शहजादा’ को एक नई रिलीज डेट मिली! पठान के सम्मान में यह फैमिली एंटरटेनर अब 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी!
बता दें कि फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, लोगों ने फिल्म की भरपूर तादात में एडवांस बुकिंग कर ली थी और विश्वभर में पठान देखने के लिए लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म ‘शहजादा’ के निर्मात्ताओं ने ‘पठान’ फिल्म के सम्मान में यह निर्णय लिया है। पठान रिलीज होने के बाद से ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है, लोगों में फिल्म को लेकर एक अनोखा क्रेज देखा जा रहा है जिसके चलते शहजादा के मेकर्स ने पठान के सम्मान में फिल्म शहजादा को तय डेट से एक सप्ताह बाद रिलीज करने की घोषणा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो
प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली टाइम की झलक, बेटी मालती संग क्यूट मोमेंट्स हुए वायरल
रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन के साथ मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), परेश रावल (Paresh Rawal), रोनित रॉय (Ronit Roy) और सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। को-प्रोड्यूसर के रूप में शहजादा कार्तिक की पहली फिल्म हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर है।
यह तेलुगू फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है जिसमें अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक एक्शन हीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक रोहित धवन ने कहा, “फिल्म का ट्रेलर दर्शकों फिल्म के बारे में एक छोटी झलक देती है। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनमेंट है, ‘शहजादा’ सभी तरह के लोगों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव साबित होगा।”
Karthik aryans film shehzada will be released a week late decision taken in honor of pathan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में नवविवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या, पति समेत 8 ससुराल वालों पर मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:59 PMवर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 माह में 23.70 करोड़ का अवैध माल जब्त, अपराधों पर कसा शिकंजा
Jul 13, 2026 | 12:45 PMसांवेर में पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ 2 करोड़ का स्टॉप डैम, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Jul 13, 2026 | 12:44 PM5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
Jul 13, 2026 | 12:41 PMअगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














