Jaan Kumar Sanu Health: कोरोना के शिकार हुए कुमान सानू के बेटे, हॉस्पिटल से शेयर किया वीडियो

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट सिंगर Jaan Kumar Sanuकोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अस्पताल से वीडियो साझा कर फैंस को अपनी तबीयत की जानकारी दी, उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।
Jaan Kumar Sanu Hospital Health Update
जान कुमार सानू (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Jaan Kumar Sanu Hospital Health Update: 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे जान कुमार सानू कोरोना की चपेट आ गए है। जिसके चलते वे मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से जान कुमार सानू एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। जान सानू ने 12 जुलाई को वीडियो के जरिए अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने फैंस को बतायी। हालांकि इस वीडियो में उन्हें बिल्कुल बेखौफ और मजाकिया अंदाज में देखा जा सकता है, जिसे देखकर वे ठीक लग रहे है।

चाइना से आया मेरा दोस्त

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस वीडियो में जान कुमार सानू ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल के वॉर्ड में नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में टहलते हुए और घूमते हुए नजर आ रहे है और अपने जाने पहचाने अंदाज में दर्शकों को हंसाने की कोशिश कर रहे है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने चाइना से आया मेरा दोस्त लिखा है। हालांकि उनके हाथ में डिप लगी हुई दिख रही है, लेकिन फिर भी वे एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने कपड़ों के डिजाइन और डिजाइनर का भी जिक्र किया। उनका सहज अंदाज देखकर फैंस ने उनकी हिम्मत की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उनके लिए शुभकामनाओं की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "गेट वेल सून।" वहीं दूसरे ने लिखा, "आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं, अपना ध्यान रखें।" कई अन्य प्रशंसकों ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

कौन हैं जान कुमार सानू?

जान कुमार सानू, गायक कुमार सानू और रीटा भट्टाचार्य के बेटे हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल 1994 को कोलकाता में हुआ था। उनका वास्तविक नाम जायेश भट्टाचार्य है। वह एक सिंगर और म्यूजिशियन हैं तथा स्टेज शो के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुके हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस 14 में भी हिस्सा ले चुके है।

उन्हें अपने पिता के लोकप्रिय गीत "अकेले हम अकेले तुम" की प्रस्तुति से खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान की फिल्म "तारे ज़मीन पर" के चर्चित गीत "बम बम बोले" में भी अपनी आवाज़ दी थी। फिलहाल उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से संगीत की दुनिया में सक्रिय होने की कामना कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com