Kangana Ranaut When Called Taapsee Pannu And Swara Bhasker B Grade Actresses
Kangana Ranaut Birthday: जब तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को कंगना रनौत ने कहा था बी ग्रेड एक्ट्रेस
बॉलीवुड की क़्वीन कंगना रनौत एक बार कॉफी वीथ कारण के सेट पर गई थी और वह कंगना ने कारण जोहर पर नेपो किड्स को कास्ट करने का आरोप लगाया। उसके बाद वो मुद्दा बॉलीवुड इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गया था।
मुंबई: बॉलीवुड की क़्वीन कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1987 को भांबला, हिमाचल प्रदेश में एक राजपूत परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना रनौत फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाकी अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी को डायरेक्ट किया था।
कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाकी अंदाज के वजह से विवादों में आती है। कंगना एक बार कॉफी वीथ कारण के सेट पर गई थी और वह कंगना ने कारण जोहर पर नेपो किड्स को कास्ट करने का आरोप लगाया। उसके बाद वो मुद्दा बॉलीवुड इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गया। कंगन दुसरे बड़े विवाद में घिरी जब एक बार अपने ट्वीट के जरिय उन्होंने तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर को बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था।
दरअसल बात ऐसी है कि कंगना को एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि तापसी और स्वरा आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बहुत अच्छे एक्टर्स हैं फिर भी उन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों कहा जाता है। उसके बाद कंगना ने आयुष्मान खुराना से पंगा लिया था। जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। इस समय रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में एक्टर आयुष्मान उतरे थे तब कंगना ने उन्हें मूवी माफिया का चापलूस कहा था और वो फिर विवादों में घिर गई थी। इतना ही नहीं कंगना ने बॉलीवुड में कई पंगे लिए है।
एक्ट्रेस ने साल 2006 में थ्रिलर फिल्म ‘गैंगस्टर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2020 में कंगना रनौत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स लॉन्च की। एक्ट्रेस को आखिरी बार इमरजेंसी में देखा गया था। इस फिल्म में वह पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की किरदार में नजर आई थी। एक्ट्रेस फिल्मों में अपने सफल अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित की जा चुकी हैं। जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।
साल 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने कंगना को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कंगना की राजनीति पारी शुरू हो गई थी। एक्ट्रेस ने इस सीट से जीत हासिल करके अपने राजनितिक करियर की शुरुआत की। कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की सभी बातें शेयर करती रहती हैं।
Kangana ranaut when called taapsee pannu and swara bhasker b grade actresses