- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Completes 12 Jyotirlinga Shares Bhimashankar Temple Visit Photos
‘ये 10 साल का संकल्प था…’ कंगना रनौत ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग, शेयर की भक्ति की खूबसूरत झलक
Kangana Ranaut Temple Visit: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने साल 2025 का अंत आस्था के साथ किया है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर ली।
- Written By: स्नेहा मौर्या

कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Completes 12 Jyotirlinga: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने साल 2025 के आखिरी दिनों को पूरी तरह भक्ति और आध्यात्म के नाम कर दिया है। कंगना ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। हाल ही में उन्होंने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं।
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में की विशेष पूजा
कंगना रनौत 28 दिसंबर को महाराष्ट्र स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया और फूल चढ़ाकर विधिवत पूजा की। शेयर की गई तस्वीरों में कंगना महादेव की तपस्या में पूरी तरह लीन नजर आईं।
इस दौरान कंगना ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया। माथे पर बिंदी, सादे गहने और बालों का बन बनाए कंगना बेहद सिंपल और शांत अंदाज में दिखाई दीं। फैंस उनके इस आध्यात्मिक रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर विंदू दारा सिंह ने दी खास चेतावनी, बोले- परंपरा से हटे तो नहीं माफ करेंगे दर्शक
हनी सिंह-बादशाह को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने ‘Volume 1’ गाना को बताया अश्लील, तुरंत हटाने का दिया आदेश
अजय देवगन के 57वें बर्थडे पर फैंस का सैलाब, ‘शिवशक्ति’ के बाहर दिखा जबरदस्त क्रेज, वीडियो आया सामने
रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक देख यूजर्स ने की Ponniyin Selvan से तुलना, बोले- हर कोई मणिरत्नम नहीं
12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा हुई पूरी
इससे पहले कंगना रनौत लगातार देश के अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी थीं। उन्होंने हाल ही में बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, वासुकी धाम, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी पूजा की थी। भीमाशंकर के दर्शन के साथ उनकी यह लंबी धार्मिक यात्रा अब पूरी हो गई है।
कंगना ने बताई भीमाशंकर की खासियत
तस्वीरों के साथ कंगना रनौत ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 10 साल से ज्यादा समय में पूरी हुई है। कंगना ने लिखा कि शुरुआत में यह सब अपने आप होता चला गया, लेकिन हाल के समय में उन्होंने इसे एक संकल्प के रूप में लिया और सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- टिकट की महंगाई पर माधुरी दीक्षित ने दी अपनी राय, बोलीं- परिवार को बजट बनाना पड़ता है
कंगना ने भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की खासियत बताते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जहां शिव और शक्ति एक ही लिंग में अर्धनारीश्वर रूप में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि यह लिंग दिन के ज्यादातर समय चांदी की परत से ढका रहता है और प्राचीन स्वरूप के दर्शन केवल कुछ ही मिनटों के लिए संभव होते हैं। सौभाग्य से वह उसी समय दर्शन कर पाईं।
पोस्ट के अंत में कंगना ने “हर हर महादेव” लिखते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था जाहिर की। एक्ट्रेस का यह आध्यात्मिक सफर उनके फैंस के लिए भी प्रेरणादायक बन गया है, जो उनके इस शांत और श्रद्धालु रूप को खूब सराह रहे हैं।
Kangana ranaut completes 12 jyotirlinga shares bhimashankar temple visit photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PMअब परेशानी के दिन होंगे दूर! मुंबई लोकल से सफर करने वालों को मिलेगी रफ्तार, 80 लाख यात्रियों को होगा फायदा
Apr 02, 2026 | 09:24 PMबिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PMवरुण चक्रवर्ती के कैच पर मचा बवाल, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे अभिषेक शर्मा, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
Apr 02, 2026 | 09:20 PM‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














