-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kamal Haasan Reacts On Hindi Language After Kannada Tamil Controversy During Thug Life Film
साउथ में हिंदी थोपे जाने पर कमल हासन ने की टिप्पणी, कन्नड़-तमिल विवाद के बाद फिर चर्चा में एक्टर
- Written By: अनिल सिंह
कमल हासन का कन्नड़-तमिल विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच उन्होंने साउथ में हिंदी थोपे जाने पर टिप्पणी कर दी है। आइए जानते हैं हिंदी को लेकर कमल हासन ने अपने बयान में क्या कुछ कहा है।

कमल हासन ने हिंदी पर कर दी टिप्पणी, कन्नड़-तमिल विवाद के बाद फिर चर्चा में एक्टर
कमल हासन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार हैं, लेकिन इस समय वह कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से चर्चा में हैं। इसी टिप्पणी की वजह से उनकी ताजा फिल्म ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई। दरअसल कन्नड़ समुदायों ने उन्हें माफी मांगने को कहा था, लेकिन कमल हासन ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था। यह मामला अभी भी चल ही रहा है। इसी बीच कमल हसन ने हिंदी को लेकर भी अपना बयान दिया है, जिस पर चर्चा शुरू हो गई है। साउथ में हिंदी थोपे जाने पर उन्होंने बात की।
एक इंटरव्यू के दौरान कमल हासन ने 1981 में आई फिल्म एक दूजे के लिए का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मैं उसे फिल्म का एक्टर हूं और कहा कि हम बिना थोपे हिंदी सीखेंगे। क्योंकि आखिरकार यह एक शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए रास्ता अपनाना चाहिए। लेकिन यह थोप कर नहीं हो सकता। साथ ही अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि मैं सभी स्थानीय भाषाओं के हक में बात कर रहा हूं, किसी भी राज्य में कोई भी भाषा थोपी नहीं जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- किलर का मुखौटा पहन खुद हाउसफुल 5 का पब्लिक रिव्यू लेने उतरे अक्षय कुमार, नहीं पहचान पाए दर्शक
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह का फैमिली अंदाज हुआ वायरल, कजिन की हल्दी में जमकर लगाए ठुमके, दुल्हन संग डांस का वीडियो छाया
रेमो डिसूजा और टाइगर श्रॉफ पहली बार करेंगे साथ काम, मुंबई में शुरू होगा एक्शन प्रोजेक्ट, जल्द होगा बड़ा ऐलान
Aamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम अपनी मर्जी से अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं। तो ऐसे में हम अपनी मर्जी से और भी अन्य भाषाएं सीख सकते हैं। आखिर यह शिक्षा का विषय है, लेकिन वह भाषा हम पर थोपी हुई नहीं होनी चाहिए। कमल हासन के काम की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में की है। वहीं वह साउथ के बड़े कलाकार हैं ऐसे में उनका सार्वजनिक बयान या किसी भी विषय को लेकर की गई कोई भी टिप्पणी हमेशा चर्चा में आ जाती है।
फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा को लेकर यह कह दिया था कि कन्नड़ तमिल से पैदा हुई है, इसको लेकर काफी विवाद हुआ। कन्नड़ समुदाय नाराज हुए उन्होंने कमल हासन से माफी मांगने की अपील की, लेकिन कन्नड़ समुदाय से कमल हासन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि उनकी फिल्म ठग लाइफ को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया गया है।
Kamal haasan reacts on hindi language after kannada tamil controversy during thug life film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
Jul 03, 2026 | 10:05 PMBHEL Trade Apprentice Recruitment 2026: 187 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन
Jul 03, 2026 | 10:05 PMछत्रपति संभाजीनगर के 23 पार्षदों पर लटकी अयोग्यता की तलवार, चुनावी शिकायतों की फाइलें फिर से खुलेंगी
Jul 03, 2026 | 10:04 PMKarnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
Jul 03, 2026 | 10:03 PMएक्शन मोड में तुकाराम मुंढे! दूध में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख का जुर्माना
Jul 03, 2026 | 10:03 PMबालाघाट में 10 लाख की रंगदारी नहीं मिली तो प्लांट में आग लगा दी, 4 से 5 करोड़ का नुकसान; मामला दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:02 PM‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM














