फिर भड़कीं जया बच्चन, रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पैपराजी पर निकाला गुस्सा, बोलीं- 'बकवास सब...'

बीते दिन जब जया बच्चन रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंची थीं, तब फोटोग्राफर्स उन्हें घेर लेते हैं। जिसकी वजह से वह फिर से पैपराजी पर भड़कती नजर आती हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Jaya Bachchan
जया बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: राज्यसभा सांसद और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन अक्सर अपनी साफ-साफ बात करने की आदत और पैपराजी पर गुस्सा होने के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर ऐसा ही वाकया मुंबई में देखने को मिला, जब वह फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के अंकल रोनो मुखर्जी की प्रेयर मीट में पहुंचीं। इस दौरान जया बच्चन ने पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ रानी मुखर्जी के घर आयोजित रोनो मुखर्जी की प्रार्थना सभा में गई थीं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे, जिनमें काजोल भी शामिल थीं। जब प्रेयर मीट के बाद जया वहां से निकलने लगीं तो मौके पर मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। इससे नाराज होकर जया बच्चन ने दो-टूक अंदाज में फोटोग्राफर्स पर गुस्सा उतार दिया।

जया बच्चन ने पैपराजी को लगाई फटकार  जया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि "चलिए, आप लोग भी आइए साथ में... आ जाइए, बकवास सब... गंदे-गंदे सब।" उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद श्वेता ने अपनी मां को समझाते हुए वहां से गाड़ी तक पहुंचाया। लेकिन जब फोटोग्राफर्स ने गाड़ी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा, तो जया और ज्यादा चिढ़ गईं। गाड़ी में बैठते हुए भी उन्होंने फोटोग्राफर्स पर तंज कसा और कहा, "आओ... आप आ जाओ गाड़ी में।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर्स के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई उन्हें घमंडी बता रहा है तो कोई कह रहा है कि शायद वह ऐश्वर्या राय बच्चन से भी ऐसे ही पेश आती होंगी। कई लोग जहां जया बच्चन के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स मानते हैं कि ऐसे संवेदनशील मौकों पर मीडिया को भी संयम बरतना चाहिए।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने पब्लिकली पैपराजी को फटकार लगाई हो। इससे पहले भी कई बार वो कैमरे के सामने नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com