-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajkummar Rao Flim Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 12
IPL फाइनल ने बिगाड़ा राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का गणित, 12वें दिन वन डिजिट में पहुंची फिल्म की कमाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
23 मई को रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कलेक्शन कर रही थी। लेकिन आईपीएल फाइनल की रात अचानक फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। तो आइए जानते हैं 12वें दिन का कलेक्शन।

भूल चूक माफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और पहले हफ्ते तक दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही। फिल्म की ओपनिंग ने न केवल समीक्षकों से सराहना बटोरी बल्कि दर्शकों का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, अब लग रहा है कि इस हिट ट्रैक पर चल रही फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है।
दरअसल, आईपीएल फाइनल की रात अचानक फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। ऐसा पहली बार हुआ जब ‘भूल चूक माफ’ का कलेक्शन अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने इस दिन केवल 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।
आईपीएल की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट
जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं आई है, बल्कि इसके पीछे खास वजह है आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला है। जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने थे। क्रिकेट का क्रेज भारत में किस हद तक हावी होता है, यह इस उदाहरण से साफ हो गया। बड़े पैमाने पर दर्शकों ने सिनेमाघरों के बजाय टीवी स्क्रीन पर मैच देखना पसंद किया, जिससे सिनेमाघरों में भीड़ कम नजर आई।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नज़र डालें तो ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7.20 करोड़, दूसरे दिन 9.81 करोड़, तीसरे दिन 11.70 करोड़ की शानदार कमाई की थी। चौथे दिन से इसमें गिरावट आई, लेकिन फिर भी कलेक्शन क्रमशः 4.60 करोड़, 5.10 करोड़, 3.60 करोड़ और 3.40 करोड़ रहा। इसके बाद आठवें दिन 3.31 करोड़, नौवें दिन 5.40 करोड़, दसवें दिन 7 करोड़ और ग्यारहवें दिन 2.22 करोड़ का कारोबार हुआ।
ये भी पढ़ें- इस फिल्म के लिए महेश भट्ट ने खाई थी इंडस्ट्री छोड़ने की कसम, दांव पर लगा दिया था अपना करियर, जानें पूरी कहानी
‘भूल चूक माफ’स का टोटल कलेक्शन
इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 64.29 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि 12वें दिन की गिरावट मेकर्स के लिए चिंता का विषय जरूर बनी हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म एक बार फिर कलेक्शन में उछाल ला सकती है। लेकिन अब देखना होगा कि राजकुमार राव की यह फिल्म अपनी रफ्तार को वापस पकड़ पाती है या नहीं।
Rajkummar rao flim bhool chuk maaf box office collection day 12
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














