- Hindi News »
- Entertainment »
- Jay Dudhane Arrested Thane Police 5 Crore Fraud Airport
शादी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे जय दुधाने, एयरपोर्ट से ठाणे पुलिस ने लिया हिरासत में
- Written By: सोनाली झा
Jay Dudhane Arrested: बिग बॉस मराठी 3 के फर्स्ट रनर-अप जय दुधाने को ठाणे पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। उन पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी और फर्जी प्रॉपर्टी डील का गंभीर आरोप है।

जय दुधाने (सोर्स-सोशल मीडिया
Jay Dudhane Fraud Case: मराठी रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 3 में अपनी दमदार मौजूदगी से पहचान बनाने वाले जय दुधाने एक गंभीर कानूनी मामले में फंस गए हैं। ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। पुलिस का आरोप है कि जय दुधाने पर करीब 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और वे देश छोड़कर बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए ठाणे ले जाया गया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जय दुधाने पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक ही दुकान या प्रॉपर्टी को कई लोगों को बेच दिया। इस कथित धोखाधड़ी से कई खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें जय दुधाने का नाम सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया।
जय दुधाने पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
इस केस में सिर्फ जय दुधाने ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जय के दादा, दादी, मां और बहन से भी इस मामले में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
जय दुधाने की शादी
गौर करने वाली बात यह है कि जय दुधाने ने हाल ही में, 24 दिसंबर 2025 को, अपनी गर्लफ्रेंड हर्षला पाटिल से शादी की थी। शादी की तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें दोनों मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी करते नजर आए थे। हर्षला पाटिल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और कई ब्रांड्स के लिए काम कर चुकी हैं। शादी के कुछ ही दिनों बाद जय का इस तरह विवादों में आना उनके फैंस के लिए भी चौंकाने वाला है।
ये भी पढ़ें- 15 साल बाद टूटा जय भानुशाली और माही विज का रिश्ता, खुद कपल ने किया तलाक का ऐलान
जय दुधाने का करियर
जय दुधाने इससे पहले एमटीवी स्प्लिट्सविला 13 में भी नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद बिग बॉस मराठी में फर्स्ट रनर-अप बनकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। अब देखना होगा कि इस धोखाधड़ी मामले में जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और जय दुधाने को इससे कितनी कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
Jay dudhane arrested thane police 5 crore fraud airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














