Maharashtra News: सुपोषित ग्राम पंचायत में महाराष्ट्र अव्वल, आंगनबाड़ी सेविकाओं पर सरकार खुश

Suposhit Gram Panchayat Maharashtra: सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान में महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर रहा, जबकि मंत्री आदिती तटकरे ने इस सफलता का श्रेय आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया।
Maharashtra Nutrition Drive
Anganwadi workers Maharashtr (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Nutrition Drive: कुपोषण मुक्त और सक्षम गांवों के निर्माण के लिए चलाए जा रहे ‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’ में महाराष्ट्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा करते हुए इस बड़ी सफलता का श्रेय आंगनबाड़ी सेविकाओं और उनके निरंतर परिश्रम को दिया। बेहतरीन प्रदर्शन से खुश सरकार अब आंगनवाड़ी सेविकाओं की लंबित मांगों पर भी सकारात्मक नजर आ रही है।

मंत्री तटकरे के अनुसार, देश की 1000 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों में से महाराष्ट्र की 192 ग्राम पंचायतों ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रभावी नियोजन और जमीनी स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय का परिणाम है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को जड़ से खत्म करना तथा स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

सफलता के लिए बधाई दी

मंत्री तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और विशेष रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं व मददनीसों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

सेविकाओं की मांगों पर सकारात्मक रुख

मंत्रालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री तटकरे ने स्पष्ट किया कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इसलिए सरकार ने निम्न प्रमुख निर्णय लिए हैं

प्रोत्साहन भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अध्ययन के बाद जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सेविका पद पर पदोन्नति, आयु सीमा में छूट और बीमारी के दौरान सवेतन अवकाश जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com