- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Befitting Reply To Pak Army Chief Asim Munir For His Anti Hindu Statement
हिंदुओं को गाली क्यों दे रहे हो? पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को जावेद अख्तर की फटकार
जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को जमकर फटकार लगाई है और उन्हें असंवेदनशील इंसान बताया है। जावेद अख्तर ने उनसे सवाल पूछा कि हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे हो?
- Written By: अनिल सिंह

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को जमकर फटकार लगाई है
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को जमकर फटकार लगाई है। जावेद अख्तर ने पाक सेना प्रमुख से पूछा है कि हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे हो? इतना ही नहीं जावेद अख्तर ने पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर को और असंवेदनशील व्यक्ति बताया है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की तरफ से पाकिस्तान को दिए गए जवाब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। फिलहाल सीजफायर की वजह से दोनों तरफ शांति कायम है, लेकिन दोनों ही देशों के बीच अब भी आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बयान पर फिल्म गीतकार जावेद अख्तर का गुस्सा फूट गया है।
ये भी पढ़ें- इस टीवी एक्ट्रेस के अंडरपैंट्स में ट्यूशन टीचर ने डाल दिया था हाथ, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने किया बैड टच
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
आसिम मुनीर पर भड़के जावेद अख्तर
कपिल सिब्बल के साथ की गई बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा कि मैंने यूट्यूब पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख का भाषण देखा, वह कितना असंवेदनशील व्यक्ति लग रहा था। अगर आपको लगता है कि हम बुरे हैं, तो भारतीयों को गाली दीजिए, लेकिन आप हिंदुओं को क्यों गाली दे रहे थे? क्या उन्हें एहसास नहीं है कि पाकिस्तान में भी हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है? क्या आप अपने लोगों का सम्मान नहीं करना जानते? आप किस तरह के आदमी हैं? आप क्या कर रहे हैं? आपको कोई समझ है? यह कुछ तीखे सवाल हैं, जो जावेद अख्तर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से पूछे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में हिंदुओं को लेकर क्या कहा था?
आसिम मुनीर ने हिंदुओं को लेकर क्या कहा था
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अपने बयान में कहा था। हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम जीवन के हर संभव पहलुओं में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति रिवाज अलग हैं। हमारी परंपराएं अलग है। हमारी सोच अलग है और हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। असीम मुनीर के इस बयान को हिंदू विरोधी बयान के रूप में देखा जा रहा है।
Javed akhtar befitting reply to pak army chief asim munir for his anti hindu statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: युद्ध या समझौता? डील की शर्तों के बीच सरेंडर की मांग, ट्रंप बोले- अब सफेद झंडा दिखाए ईरान
May 06, 2026 | 03:44 AM21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई
May 06, 2026 | 03:23 AMट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग
May 06, 2026 | 03:21 AMHormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
May 06, 2026 | 02:36 AMUS Texas Shooting: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट
May 06, 2026 | 01:41 AMShehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
May 06, 2026 | 01:09 AMसीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप
May 06, 2026 | 12:25 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














