- Hindi News »
- Entertainment »
- Rohit Shetty House Firing After High Alert Director Cancels All Plans Warns Friends
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद हाई अलर्ट, डायरेक्टर ने कैंसिल किए सभी प्लान, दोस्तों को भी दी सख्त हिदायत
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना के बाद परिवार दहशत में है। डायरेक्टर ने अगले 48 घंटे के लिए सभी प्लान कैंसिल कर दिए और दोस्तों से घर न आने की अपील की।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रोहित शेट्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Rohit Shetty Cancel All Plan After House Firing: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना के बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। 31 जनवरी की देर रात उनके जुहू स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसके बाद से रोहित शेट्टी और उनका परिवार गहरे तनाव में है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने सभी पर्सनल और प्रोफेशनल प्लान्स अगले दो दिनों के लिए कैंसिल कर दिए हैं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों से साफ कह दिया है कि वे फिलहाल उनके घर न आएं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने जिगरी दोस्त अजय देवगन से भी अपील की है कि वे अगले 48 घंटों तक उनसे मिलने न आएं और घर पर ही रहें।
पुलिस जांच में कर रहे पूरा सहयोग
सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी इस समय मुंबई पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस व फॉरेंसिक टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। हालांकि, बढ़ी हुई सुरक्षा के बावजूद रोहित किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते, इसी वजह से उन्होंने दोस्तों से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
यह फायरिंग जुहू इलाके में स्थित एक नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे हुई। चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली बिल्डिंग के जिम के शीशे से टकराई। उस समय रोहित शेट्टी घर में ही मौजूद थे।
रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें न सिर्फ हमले की जिम्मेदारी ली गई बल्कि रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को खुली धमकी भी दी गई। पोस्ट में दावा किया गया कि यह सिर्फ “ट्रेलर” है और आगे और भी गंभीर अंजाम हो सकते हैं।
कौन है शुभम लोंकर?
शुभम लोंकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जाता है और वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता भी रह चुका है। इससे पहले भी वह सोशल मीडिया के जरिए कई धमकी भरे पोस्ट कर चुका है।
ये भी पढ़ें- 7 साल बाद भी उतना ही खास…‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के मैसेज को सोनम कपूर ने किया याद
आपको बता दें, रोहित शेट्टी से पहले भी कई बड़े सेलेब्रिटीज को निशाना बनाया जा चुका है। सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी जैसे नामों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं अंडरवर्ल्ड के दौर में राकेश रोशन पर फायरिंग और गुलशन कुमार की हत्या जैसी घटनाएं भी बॉलीवुड के काले इतिहास का हिस्सा रही हैं।
Rohit shetty house firing after high alert director cancels all plans warns friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
May 07, 2026 | 06:00 AMEV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?
May 07, 2026 | 05:39 AMAaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग
May 07, 2026 | 05:10 AMApple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














