- Hindi News »
- Entertainment »
- Ikkis Movie Real Life Soldiers Roles Agastya Nanda Dharmendra Cast
‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र ही नहीं, इन एक्टर्स ने फिल्म में निभाए असली सैनिकों के रोल
Ikkis Real Life Characters: फिल्म ‘इक्कीस’ में कई एक्टर्स ने रियल-लाइफ किरदार निभाए हैं। अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल का रोल किया, जबकि धर्मेंद्र और विवान शाह ने भी असली पात्रों को पर्दे पर उतारा।
- Written By: स्नेहा मौर्या

इक्कीस मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ikkis Movie Dharmendra Last Film: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर इसकी 1971 इंडिया-पाकिस्तान युद्ध की अनसुनी कहानी के लिए। इस फिल्म में कई एक्टर्स ने रियल लाइफ कैरेक्टर्स को पर्दे पर जीवंत किया है, जिसमें अगस्त्य नंदा से लेकर धर्मेंद्र तक शामिल हैं।
अगस्त्य नंदा का डेब्यू और किरदार
दरअसल, अगस्त्य नंदा, जो अमिताभ बच्चन के नाती हैं, ने फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. उन्होंने फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। अरुण खेत्रपाल पूना हॉर्स रेजिमेंट के 21 साल के टैंक ऑफिसर थे, जिन्होंने बसंतर की लड़ाई के दौरान अपने देश के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी। अगस्त्य ने इस रोल में अपनी नाटकीय क्षमता और स्क्रीन प्रेजेंस दोनों से दर्शकों को प्रभावित किया है।
धर्मेंद्र का भावपूर्ण किरदार
फिल्म में धर्मेंद्र ने ब्रिगेडियर मदन लाल खेत्रपाल, अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल निभाया है। धर्मेंद्र ने इस भूमिका में बेटे को खोने के दर्द और देशभक्ति पर गर्व दोनों को बेहद भावपूर्ण तरीके से पेश किया है। उनके सीन्स में पिता-पुत्र का बंधन और देश के लिए कुर्बानी की कहानी गहराई से दिखती है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
65 की उम्र में ‘अम्मा जी’ का कमाल, दर्द में भी किया जबरदस्त डांस, हिमानी शिवपुरी का वीडियो वायरल
69 की उम्र में भी नहीं थमे अनिल कपूर, जिम में बहाया पसीना, वीडियो से दिया दमदार मैसेज
‘तू या मैं’ OTT पर देगी रोमांच का डोज, शनाया कपूर-आदर्श गौरव की फिल्म इस दिन होगी स्ट्रीम
रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, गोलू पंडित को भेजा गया न्यायिक हिरासत में, नहीं मिले कोई सबूत
जयदीप अहलावत और विवान शाह की अहम भूमिकाएं
फिल्म में जयदीप अहलावत पाकिस्तान के ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार के रोल में नजर आए हैं। उनके ज्यादातर सीन्स धर्मेंद्र के साथ हैं, जो कहानी को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने कैप्टन विजेंदर मल्होत्रा का रोल निभाया है। उन्होंने अरुण खेत्रपाल के साथ युद्ध के मैदान में टैंक से लड़ाई के कई सीन किए हैं, जो फिल्म की ऐक्शन सीक्वेंस को बेहद रियलिस्टिक बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- अभिनव कश्यप पर एफआईआर! सलमान खान के खिलाफ बयानबाजी से भड़का फैन पहुंचा पुलिस स्टेशन
‘इक्कीस’ की फिल्म का क्या है महत्व
आपको बता दें, कि ‘इक्कीस’ सिर्फ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के कारण ही नहीं, बल्कि 1971 के युद्ध की अनसुनी कहानी और नए सितारे अगस्त्य नंदा के डेब्यू के लिए भी खास है। फिल्म की कहानी, युद्ध के दृश्यों और इमोशनल एंगल ने इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच चर्चा में ला दिया है।
Ikkis movie real life soldiers roles agastya nanda dharmendra cast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














