- Hindi News »
- Entertainment »
- Top 10 Bollywood Hit Songs Of Superstar Dharmendra
धर्मेंन्द्र के वो सुपरहिट गाने जो आज के युवाओं के दिल में भी करते है राज, देखें वीडियो
8 दिसंबर 1935 को जन्मे बॉलीवुड के ही मैन अभिनेता धर्मेंद्र ने आज मुंबई में अंतिम सांस ली है। अभिनेता धर्मेंद्र का बॉलीवुड में 65 साल लंबा फिल्मी करियर रहा है। धर्मेंद्र के निधन से पूरा देश शोक में है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अभिनेता धर्मेंद्र (सौ. सोशल मीडिया )
Best Of Dharmendra Songs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने आज आखिरी सांस ली। न्यूज एजेंसी IANS ने धर्मेंद्र की मौत की खबर की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कत से जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि 10 नवंबर को भी धर्मेंद्र की मौत की खबर सामने आयी थी। अभिनेता धर्मेंद्र ने 65 सालों तक फिल्मी दुनिया पर राज किया है।
अभिनेता धर्मेंद्र के फिल्मी करियर में ऐसे कई गाने फिल्माए गए थे, जो आज भी युवाओं की जुबान पर बसे हुए हैं। धर्मेंद्र ने 65 सालों के फिल्मी करियर में अनगिनत हिट गानों पर एक्टिंग की थी। लेकिन आज भी उनके ऐसे कुछ गाने है, जिसे सुनकर हम आज भी मंत्रमुग्ध हो जाते है।
सम्बंधित ख़बरें
पद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
Padma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
धर्मेंद्र पर फिल्माए टॉप 10 सुपरहिट गाने
1. पल पल दिल के पास
सन 1973 में ब्लैकमेल फिल्म का ये गाना किशोर कुमार द्वारा गाया था।
2. आज मौसम बड़ा बेइमान है
साल 1973 में आयी फिल्म लोफर का ये गाना आज भी युवाओं के दिल में राज करता है। इस गाने को मोहम्मद रफी की मधुर आवाज में गाया गया है।
3. राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है
फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ के इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी। ये फिल्म साल 1973 में बड़े पर्दे पर आयी थी।
4. ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
आज भी जब दोस्ती की बात होती है, तो शोले फिल्म का ये गाना सबसे ऊपर आता है। सन 1975 में आयी शोले फिल्म का ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेता अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था, जिसे किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया था।
5. ड्रीम गर्ल
अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी पर फिल्माए गए इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का टाइटल दे दिया था। इस गाने किशोर कुमार द्वारा गाया गया है।
6. मैं जट यमला पगला दीवाना
धर्मेंद्र देओल के इस गाने में उनकी हुक स्टेप आज भी लोगों को आकर्षित करती है। प्रतिज्ञा फिल्म के इस गाने को मोहम्मद रफी द्वारा गाया है।
7. झिलमिल सितारों का आंगन होगा
राखी और धर्मेंद्र पर फिल्माया ये गाना आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल हैं। ये गाना जीवन मृत्यु फिल्म का है, जिसे लता मंगेशकर और मुकेश द्वारा गाया है।
8. ये दिल तुम बिन लगता नहीं
फिल्म इज्जत का ये गाना अभिनेता धर्मेंद्र के रोमांटिक हिट में टॉप पर है। इस दिल छू जाने वाले गाने को मोहम्मद रफी के द्वारा गाया गया है।
9. ओ मेरी महबूबा
अभिनेता धर्मेंद्र की 1977 में आयी धर्म वीर फिल्म का ये गाना आज भी सदाबहार है। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है।
10. हम बेवफा हरगिज ना थे
सन 1973 में बड़े पर्दे पर आयी मल्टी स्टारर फिल्म यादों की बारात के बेहतरीन गानों में से ये एक है। जिसे किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है।
Top 10 bollywood hit songs of superstar dharmendra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














