‘महारानी 4’ में दिखेगा हुमा कुरैशी का जलवा, रानी भारती बनेगी राष्ट्रीय राजनीति की महारानी

Huma Qureshi on Maharani 4 OTT Stream: हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के दमदार किरदार में लौट रही हैं। इस बार कहानी बिहार की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की सत्ता की जंग तक पहुंचेगी।
‘महारानी 4’ में दिखेगा हुमा कुरैशी का जलवा, रानी भारती बनेगी राष्ट्रीय राजनीति की महारानी
‘महारानी 4’ में दिखेगा हुमा कुरैशी का जलवा
Published on: 
Updated on: 

Huma Qureshi will be seen in Maharani 4: ओटीटी की सबसे पावरफुल पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज ‘महारानी’ का नया सीजन एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। हुमा कुरैशी एक बार फिर ‘रानी भारती’ के दमदार किरदार में वापसी कर रही हैं। जहां पिछले सीजन में उन्होंने बिहार की राजनीति में अपना दबदबा कायम किया था, वहीं ‘महारानी 4’ में अब उनकी कहानी राज्य से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति के मंच तक पहुंचने वाली है।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार सीरीज़ की रिलीज़ डेट बिहार विधानसभा चुनावों के समय के आसपास रखी गई है, जिससे दर्शकों के बीच इसका उत्साह और भी बढ़ गया है। सत्ता, महत्वाकांक्षा, विश्वासघात और महिला नेतृत्व के बीच की जंग को दिखाने वाली यह सीरीज अब पहले से ज्यादा तीखी और भावनात्मक होने जा रही है।

कहां देख सकते हैं महारानी 4

‘महारानी सीजन 4’ 7 नवंबर 2025 को सोनी लिव पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी पर हुमा कुरैशी की यह वापसी उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। इस सीजन में हुमा कुरैशी के साथ कई नए और दमदार चेहरे जुड़ रहे हैं। श्वेता बसु प्रसाद इस बार रानी भारती की नई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आएंगी। उनके अलावा शो में अमित सियाल, विपिन शर्मा, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक जैसे अनुभवी कलाकार अपने किरदारों में गहराई जोड़ेंगे।

कहानी होगी और भी बड़ी व तीखी

‘महारानी 4’ की कहानी रानी भारती की नई राजनीतिक यात्रा को दिखाएगी। जहां अब वह बिहार की मुख्यमंत्री से आगे बढ़कर दिल्ली की सत्ता में कदम रखेंगी। टीजर में रानी भारती का डायलॉग कि बिहार ही हमारा परिवार है, और अगर कोई बिहार को नुकसान पहुंचाएगा, तो सत्ता हिला देंगे। सीजन के टोन को साफ कर देता है। इस बार की कहानी सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि एक महिला के संघर्ष की भी है, जो सत्ता के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचने का साहस रखती है। दर्शक देखेंगे कि कैसे रानी भारती अब प्रधानमंत्री स्तर की साजिशों और सत्ता संघर्षों का सामना करती हैं।