Hrithik Roshan: पिता से निराश ऋतिक रोशन ने उठा लिया था ये कदम, एक्टर ने बताया कैसे मिली पहली फिल्म

Hrithik Roshan: पिता के डायरेक्टर होने के बावजूद ऋतिक रोशन को पहली फिल्म आसानी से नहीं मिली थी, इसके लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे, खुद ऋतिक रोशन ने इसके बारे में बात की है।
Hrithik Roshan Reveals he Auditioned secretly Before His Debut in Rakesh roshan Film
पिता से निराश ऋतिक रोशन ने उठा लिया था ये कदम
Published on: 
Updated on: 

Hrithik Roshan: एक्टर से डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन अब खुद ही कृष 4 का डायरेक्शन करेंगे। लेकिन वह इस बात को लेकर नर्वस फील कर रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ऋतिक रोशन ने न्यू जर्सी में मीट एंड ग्रीट इवेंट के दौरान किया। ऋतिक रोशन ने इस मौके पर यह भी बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' आसानी से नहीं मिली थी। पिता के डायरेक्टर होने के बावजूद उन्हें इसके लिए खूब पापड़ बेलने पड़ा था, ऋतिक रोशन ने बताया कि इसके लिए उन्हें दूसरे फिल्म डायरेक्टर्स के पास ऑडिशन तक देने के लिए जाना पड़ा। ऑडिशन के लिए उन्होंने फोटोशूट भी करवाया था, वो फोटोशूट भी उधारी में किया गया था। जिसके लिए ऋतिक ने डब्बू रतनानी से वादा किया था कि जब वह फिल्म स्टार बन जाएंगे और अच्छी कमाई करेंगे तो वह फीस चुका देंगे।

ऋतिक रोशन ने न्यू जर्सी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया मेरे पिता ने हमेशा मुझसे कहा कि मुझे अपनी जिंदगी खुद बनानी होगी। मुझसे सिर्फ इसलिए फिल्म की उम्मीद मत करना कि मैं डायरेक्ट हूं और तुम मेरे बेटे। उनकी इस बात से निराश होने के बाद ऋतिक रोशन ने अन्य फिल्म निर्देशकों के पास जाकर ऑडिशन देने की शुरुआत कर दी, इतना ही नहीं उन्होंने डब्बू रत्नानी के पास फोटोशूट भी करवाया। जिसके लिए उनके पास पैसा नहीं था, तो उन्होंने कहा कि जब वह फिल्म से पैसा कमाएंगे तो उनके उधारी चुका देंगे।

ऋतिक रोशन ने बताया कि वह शेखर कपूर की फिल्म के लिए ऑडिशन दे रहे थे। उस समय उनके पिता का फोन उनके पास आया और उन्होंने कहा कि यह सब मत करो। उनके पिता को एहसास हो गया था कि ऋतिक रोशन को लेकर कोई और फिल्म बना देगा, ऐसे में वह ऋतिक रोशन के साथ पहली फिल्म बनाने का मौका चूक जाएंगे। ऋतिक रोशन ने बताया कि मुझे इस बात पर गर्व होता है कि मुझे मेरे पिता राकेश रोशन ने नहीं बल्कि डायरेक्टर राकेश रोशन ने फिल्म का ऑफर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com