- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Lal Pari Song Copying Hook Step Director Said It Intentionally
हाउसफुल 5 की ‘लाल परी’ गाने पर हुक स्टेप कॉपी का आरोप, डायरेक्टर बोले- जानबूझकर नहीं किया
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है जोकि दोस्ताना और ड्राइव जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।
- Written By: सोनाली झा

हाउसफुल 5 की ‘लाल परी’ गाने पर हुक स्टेप कॉपी का आरोप
मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘लाल परी’ को लेकर एक विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर संदीप ब्राह्मण ने दावा किया है कि फिल्म के इस गाने का हुक स्टेप उनकी कोरियोग्राफी से चुराया गया है, बिना किसी अनुमति या श्रेय के।
संदीप ने आरोप लगाया कि उनका प्रसिद्ध डांस स्टेप ‘लाल परी’ गाने में हूबहू इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और निर्माताओं ने बिना जानकारी के उनके स्टेप को गाने का हिस्सा बना लिया। इस पर निर्देशक तरुण मनसुखानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे संदीप या उनके वीडियो के बारे में पहले कुछ नहीं पता था।
तरुण ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक था। गाने में जो स्टेप है, वो संदीप के सिग्नेचर स्टेप जैसा निकला। संभव है किसी टीम मेंबर ने वह स्टेप कहीं देखा हो और उसे पसंद आने पर इस्तेमाल कर लिया हो। अगर हमें संदीप के बारे में पहले से पता होता, तो शायद हम उन्हें ही गाने का कोरियोग्राफर बना लेते। लाल परी के असली निर्माता वही होते। हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
ये भी पढ़ें- जयदीप अहलावत ने खोली पोल, हिंदी फिल्मों के हीरो को नहीं आता हिंदी पढ़ना
निर्देशक ने संदीप से खुले दिल से माफी मांगते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो हम क्षमा चाहते हैं। यह जानबूझकर नहीं हुआ। विवाद के बावजूद, ‘हाउसफुल 5’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और बुधवार को 8 करोड़ कमाते हुए कुल कलेक्शन को 119.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है।
Housefull 5 lal pari song copying hook step director said it intentionally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
May 05, 2026 | 11:28 AMकल्याण-डोंबिवली में गैस शवदाहिनियां ठप, गैस संकट से अंतिम संस्कार पर असर
May 05, 2026 | 11:27 AMसबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














