Dhurandhar 2 Cast Fees: सबसे महंगे स्टार बने रणवीर सिंह, बाकी स्टार्स की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Dhurandhar 2 Star Cast Fees: धुरंधर 2 की स्टारकास्ट फीस सामने आई है, जिसमें रणवीर सिंह 50 करोड़ के साथ सबसे महंगे एक्टर बने हैं। वहीं संजय दत्त और आर माधवन को भी मोटी रकम मिली है।
Dhurandhar 2 cast fees Ranveer Singh Sanjay Dutt R Madhavan Arjun Rampal Sara Arjun
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट फीस (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Cast Fees: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग और बज को लेकर चर्चा है, वहीं अब इसकी स्टारकास्ट की फीस भी सामने आ चुकी है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये में साइन किया गया है। इस भारी-भरकम रकम के साथ वह फिल्म के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं। रणवीर फिल्म में हमजा अली और जसकीरत सिंह रंगी का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।

संजय दत्त और आर माधवन को मिली मोटी रकम

फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे संजय दत्त ने अपने किरदार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं आर माधवन, जो अजय सान्याल की भूमिका में नजर आएंगे, उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिले हैं। दोनों ही कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के खतरनाक विलेन इलियास कश्मीरी का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल को रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 1 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं।

फीमेल लीड की फीस ने चौंकाया

फीमेल लीड सारा अर्जुन को भी इस फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये फीस मिली है। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद इनकी फीस अपेक्षाकृत कम बताई जा रही है। ‘धुरंधर 2’ को करीब 275 करोड़ रुपये के भारी बजट में तैयार किया गया है। फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है। फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ पहले ही दर्शकों के बीच हिट साबित हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ उससे भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। स्टारकास्ट की फीस और फिल्म का स्केल देखकर साफ है कि मेकर्स ने इसे एक मेगा ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com