- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Global Hospital Action Poor Patients Bed Reservation Fsi Cancelled
मुंबई: गरीब मरीजों का हक मारने वाले ग्लोबल अस्पताल पर गिरेगी गाज, सरकार छीनेगी अतिरिक्त FSI और जमीन की छूट
Global Hospital Parel News: मुंबई के ग्लोबल अस्पताल ने 15 साल तक गरीब मरीजों के लिए आरक्षित बेड नहीं दिए। अब महाराष्ट्र सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए अस्पताल की FSI छूट रद्द करने का फैसला किया है।
- Written By: आकाश मसने

ग्लोबल अस्पताल व राज्यमंत्री माधुरी मिसाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Global Hospital Action: मुंबई के पॉश इलाके परेल स्थित ग्लोबल अस्पताल ने पिछले 15 वर्षों से गरीब मरीजों के लिए आरक्षित 15 प्रतिशत बेड उपलब्ध नहीं कराए और अब इस लापरवाही की कीमत अस्पताल को चुकानी होगी। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे दी गई अतिरिक्त एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) छूट वापस लेने का ऐलान किया है।
यह मामला विधानसभा में विधायक अजय चौधरी की ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्लोबल अस्पताल ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के निर्माण नियमों का उल्लंघन किया है और डेढ़ दशक से गरीब मरीजों को उनके हक से वंचित रखा है। इस चर्चा में विधायक योगेश सागर और अनंत (बाला) नर ने भी भाग लिया।
राज्यमंत्री माधुरी मिसाल का बड़ा बयान
राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने विधानसभा में बोलते हुए स्पष्ट किया कि ग्लोबल अस्पताल को मंजूरी देते समय बीएमसी दरों पर 15 प्रतिशत बेड गरीब मरीजों को देने की शर्त रखी गई थी। इस शर्त का पालन न होने पर पहले ही अस्पताल का नवीनीकरण रोका गया था, लेकिन न्यायालीन प्रक्रिया के चलते अस्पताल को राहत मिलती रही।
सम्बंधित ख़बरें
20 मार्च को विशेष शिविर, धुले में घरकुल योजना को राहत, मनपा ने नियमों में की बड़ी छूट
पुणे में एलपीजी संकट गहराया: पश्चिम एशिया तनाव के कारण गुरुद्वारों और मंदिरों की लंगर सेवा पर लगा ‘ग्रहण’
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
भंडारा के तेंदूपत्ता संग्राहकों की दिवाली! 8,222 मजदूरों के बैंक खातों में पहुंचा ₹1.21 करोड़ का बोनस
दोषी अधिकारी भी निशाने पर
मंत्री माधुरी मिसाल ने विधानसभा में कहा कि इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का यह कदम मुंबई के निजी अस्पतालों को स्पष्ट संदेश देता है कि सरकारी शर्तों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:- तीसरी मुंबई का रास्ता साफ! अटल सेतु के पास बसेगा नया शहर, जमीन मालिकों को मिलेगा 22.5% प्लॉट; जानें पूरी नीति
निर्माण पर भी लगाम
राज्यमंत्री ने बताया कि अस्पताल की तीसरी विंग के निर्माण की अनुमति पहले ही अस्वीकार की जा चुकी है। कुछ मंजिलों को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) नहीं दिया गया है और बाकी निर्माण को भी मंजूरी नहीं दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित मंजिलें जब्त भी की जाएगी।
Mumbai global hospital action poor patients bed reservation fsi cancelled
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
20 मार्च को विशेष शिविर, धुले में घरकुल योजना को राहत, मनपा ने नियमों में की बड़ी छूट
Mar 18, 2026 | 02:11 PMपुणे में एलपीजी संकट गहराया: पश्चिम एशिया तनाव के कारण गुरुद्वारों और मंदिरों की लंगर सेवा पर लगा ‘ग्रहण’
Mar 18, 2026 | 02:07 PMअसम में ‘खेला’ हो गया! प्रद्युत बोरदोलोई ने बदला पाला, इधर कांग्रेस छोड़ा उधर थामा बीजेपी का दामन
Mar 18, 2026 | 02:06 PMसांसद डॉ. प्रशांत पडोले की घर वापसी! लोकसभा से निलंबन रद्द, संसद की सीढ़ियों पर चले ‘सत्याग्रह’ की हुई जीत
Mar 18, 2026 | 02:02 PMTV TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है बना नंबर 1, नागिन 7 की जबरदस्त छलांग, नए शोज का रहा जलवा
Mar 18, 2026 | 01:55 PMभंडारा के तेंदूपत्ता संग्राहकों की दिवाली! 8,222 मजदूरों के बैंक खातों में पहुंचा ₹1.21 करोड़ का बोनस
Mar 18, 2026 | 01:48 PMतलाक मांगने पर पत्नी को ट्रेन के आगे धकेला, 13 साल का बेटा चश्मदीद गवाह, पति गिरफ्तार
Mar 18, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM










