Baahubali 2 Record Break: रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ पर मंडरा रहा खतरा

Dhurandhar 2 Record: धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने धमाल मचा दिया है, जहां 6 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। धुरंधर 2 ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।
Advance booking for Dhurandhar 2 has created a sensation, with over 600,000 tickets already sold
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती नजर आ रही है। रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अब तक करीब 6 लाख टिकट बिक चुके हैं, जो इसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर रहा है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की टिकट बिक्री तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि सिर्फ पीवीआर इनॉक्स में ही करीब 1.5 लाख टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने प्रीमियर डे प्री-सेल्स के मामले में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। दर्शकों का उत्साह साफ दिखा रहा है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर मच सकता है तूफान

‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले करीब 6.50 लाख टिकट बेचे थे। वहीं जवान, पठान और केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को ‘धुरंधर 2’ पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। इतना ही नहीं, पहले हफ्ते में ही यह 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। दर्शकों की दीवानगी और एडवांस बुकिंग के आंकड़े इस ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

स्टारकास्ट और कहानी पर टिकी उम्मीदें

फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी स्टार कास्ट और एक्शन से भरपूर कहानी मानी जा रही है। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को मिली सफलता के बाद दूसरे भाग से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं। अगर एडवांस बुकिंग का यह ट्रेंड जारी रहा, तो ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है और साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com