पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर बेफिक्र अंदाज में दिखे गोविंदा, फोटो वायरल

Govinda Airport Look: बीती रात गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार पब्लिकली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और पैपराजी से भी बातचीत की। इस दौरान अभिनेता बेहद डैशिंग लुक में नजर आए।
govinda
गोविंदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Govinda Spotted At Airport Amid Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे और दोनों तलाक की तैयारी में हैं। हालांकि, उस वक्त एक्टर के वकील ने स्पष्ट किया था कि भले ही तलाक की अर्जी दाखिल हुई थी, लेकिन मामला सुलझ गया है। सुनीता ने भी इंटरव्यू में यही कहा था कि वह गोविंदा से अलग नहीं होंगी।

लेकिन अब एक बार फिर कपल की शादी को लेकर कयास तेज हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा ने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि यह याचिका हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत दिसंबर 2024 में दायर की गई थी, जिसमें सुनीता ने गोविंदा पर धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कोर्ट में पेश नहीं हुए गोविंदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रही हैं, लेकिन गोविंदा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। वह काउंसलिंग सेशंस से भी दूर रहे, जबकि अदालत ने दोनों को उसमें शामिल होने का निर्देश दिया था। यही कारण है कि तलाक की कार्यवाही अब गंभीर मोड़ लेती नजर आ रही है।

इन अफवाहों और विवादों के बीच बीती रात गोविंदा एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पूरी तरह सफेद पोशाक – ट्राउज़र, जैकेट और कैज़ुअल टी-शर्ट में नजर आए एक्टर बेहद डैशिंग दिख रहे थे। उन्होंने डार्क एविएटर सनग्लासेस पहन रखे थे और क्लीन-शेव लुक में काफी स्मार्ट लगे। पैपराजी ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद किया, गोविंदा ने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर सभी का अभिवादन किया। उनका यह अंदाज़ इस बात का संकेत था कि वे निजी जीवन की उथल-पुथल को खुद पर हावी नहीं होने दे रहे।

सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा और उनके आसपास के लोगों को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि “आज उनके पास चार लोग हैं एक लेखक, एक संगीतकार, एक सेक्रेटरी और एक वकील दोस्त। ये सिर्फ ‘वाह-वाह’ करने वाले लोग हैं, सच कोई नहीं बताता। जब मैं सच कहती हूं, तो वो नाराज हो जाते हैं।”

कब हुई थी दोनों की शादी?

अपने हालिया व्लॉग में सुनीता आहूजा को मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब उन्होंने मां काली से शादी की मनोकामना मांगी थी और वह पूरी भी हुई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में ऊंच-नीच तो होते रहते हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि मां उनके घर को टूटने नहीं देंगी। बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com