Golden Globe Awards 2026: ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, टेयाना टेलर से लेकर इन सितारों को खास अवॉर्ड

Golden Globe Awards 2026: दुनिया के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आज आयोजन हुआ। जिसमें ओवेन कूपर से लेकर टेयाना टेलर तक ने बड़ी जीत हासिल की। ऐसे में चलिए जानते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड मिला।
Golden Globe Awards 2026 (1)
Published on
Updated on

Golden Globe Awards 2026 Winners List: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स अनाउंसमेंट लॉस एंजिल्स में सितारों से सजी एक भव्य शाम के दौरान की गई। हॉलीवुड के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में हर साल उन फिल्मों, टीवी सीरीज और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, बेहतरीन निर्देशन और शानदार कहानी कहने की कला से दर्शकों का दिल जीता। इस साल का इवेंट भी ग्लैमर, इमोशन्स और ऐतिहासिक जीतों से भरा रहा।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेजबानी लगातार दूसरे साल मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने की। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित इस समारोह में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। रेड कार्पेट पर सितारों के ग्लैमरस लुक्स ने जहां सुर्खियां बटोरीं, वहीं स्टेज पर कई कलाकारों ने अपने करियर के यादगार पल जिए।

16 साल के ओवेन कूपर ने जीता बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड

इस साल की सबसे चर्चित जीतों में से एक रही ‘एडोलसेंस’ सीरीज के लिए 16 साल के ओवेन कूपर का गोल्डन ग्लोब जीतना। उन्होंने बेस्ट मेल एक्टर (टीवी ड्रामा) का अवॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया। यह ओवेन का पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड है, और इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है। वहीं टेयाना टेलर ने फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर सबका ध्यान खींचा। यह उनका भी पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार रहा। दूसरी ओर, अनुभवी कलाकार जीन स्मार्ट ने टीवी सीरीज़ ‘हैक्स’ के लिए तीसरी बार गोल्डन ग्लोब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी।

फिल्म और म्यूजिक कैटेगरी में भी कई बड़े नामों ने जीत दर्ज की। कंपोजर लुडविग गोरान्सन को ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट स्कोर का अवॉर्ड मिला, जबकि के-पॉप डेमन हंटर्स ने मोशन पिक्चर कैटेगरी में बेस्ट सॉन्ग और बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का खिताब अपने नाम किया।

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 की विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्ट्रेस: टेयाना टेलर- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर: स्टेलन स्कार्सगार्ड- सेंटीमेंटल वैल्यू
  • बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़: नोआ वायले- द पिट
  • बेस्ट फीमेल एक्टर, टीवी सीरीज (म्यूजिकल/कॉमेडी): जीन स्मार्ट- हैक्स
  • बेस्ट मेल एक्टर, टीवी ड्रामा: ओवेन कूपर- एडोलसेंस
  • बेस्ट मेल एक्टर, टीवी सीरीज़ (म्यूजिकल/कॉमेडी): सेठ रोजेन
  • बेस्ट पॉडकास्ट: एमी पोहलर
  • बेस्ट सॉन्ग, मोशन पिक्चर: के-पॉप डेमन हंटर्स
  • बेस्ट स्कोर, मोशन पिक्चर: लुडविग गोरान्सन- सिनर्स
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले, मोशन पिक्चर: पॉल थॉमस एंडरसन- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट फीमेल एक्टर, कॉमेडी/म्यूज़िकल: रोज़ बायरन- इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू
  • बेस्ट मेल परफॉर्मेंस, लिमिटेड सीरीज़: स्टीफन ग्राहम- एडोलसेंस
  • बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: सिनर्स
  • बेस्ट टेलीविजन लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज: डाइंग फॉर सेक्स!
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन- वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com