गेम चेंजर रिव्यू के नाम पर फैलाई जा रही है नेगेटिविटी! रामचरण और एस शंकर के सपोर्ट में उतरे फैंस

रामचरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रीमियम से पहले फिल्म के रिव्यू के नाम पर जबरदस्त नेगेटिविटी फैलाई जा रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस रामचरण और एस शंकर के सपोर्ट में उतर आए हैं।
Game Changer Review Negative Publicity is done for Ramcharan and S Shankar Film
गेम चेंजर के लिए फैलाई जा रही है नेगेटिविटी, सपोर्ट में उतरे फैंस
Published on
Updated on

मुंबई: रामचरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग और प्रीमियर से पहले ही फिल्म के रिव्यू के नाम पर नेगेटिविटी फैलाई जा रही है। फिल्म को बेकार फिल्म बताया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर रामचरण और फिल्म निर्देशक एस शंकर के सपोर्ट में लोग उतर आए हैं और लोगों ने यह भरोसा दिया है कि वह अब फिल्म देखने के बाद यह तय करेंगे फिल्म अच्छी है या खराब। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू के नाम पर लोग इसके बारे में नकारात्मक खबर फैला रहे हैं, ऐसा आरोप लगाया गया है, लेकिन रामचरण के फैंस भी सोशल मीडिया पर नकारात्मक खबर फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड के सामने पेश की गई थी। इसी बीच सेंसर बोर्ड के एक ओवरसीज मेंबर की ओर से सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने यह कहा कि इस फिल्म को उन्होंने देखा है और उनका मानना यह है कि गेम चेंजर एक बहुत खराब फिल्म है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि डायरेक्टर एस शंकर को अब रिटायर हो जाना चाहिए क्योंकि उन्हें अच्छी फिल्म बनाने का ज्ञान नहीं है और उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर नकारात्मक रिव्यू की झड़ी लग गई थी।

फिल्म के नकारात्मक रिव्यू के बीच रामचरण के फैंस अब फिल्म और पूरी टीम के सपोर्ट में उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर अधिकतर पोस्ट और कॉमेंट्स में रामचरण के प्रशंसकों का समर्थन नजर आ रहा है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह फिल्म देखकर यह तय करेंगे कि फिल्म अच्छी है या खराब। नेगेटिव रिव्यू देने वालों की बात पर वह आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने वाले हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रामचरण की फिल्म गेम चेंजर के लिए उनके फैंस का सपोर्ट में आना उनके लिए अच्छी खबर है। सोशल मीडिया पर रामचरण के एक फैंस ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू भी दिया है। उनका यह कहना है कि शंकर की यह फिल्म भले ही औसत फिल्म है। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। दर्शकों को ऐसी पूरी उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com