- Hindi News »
- Entertainment »
- Gajendra Chauhan Condolences On Ajit Pawar Death Baramati Plane Crash
अजित पवार के निधन पर भावुक हुए महाभारत के ‘युधिष्ठिर’; गजेंद्र चौहान ने ‘दादा’ को बताया महान जननेता
Gajendra Chauhan On Ajit Pawar Death: अजित पवार के निधन पर अभिनेता गजेंद्र चौहान ने शोक जताया। उन्होंने 'दादा' को एक दबंग जननेता और महाराष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार बताया है।
- Written By: अनिल सिंह

Gajendra Chauhan On Ajit Pawar Death (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Gajendra Chauhan: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती में एक दुखद प्लेन क्रैश में हुई मृत्यु ने न केवल राजनीति बल्कि कला जगत को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता और भाजपा के पूर्व नेता गजेंद्र चौहान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अजित पवार को एक ‘दबंग’ और ‘संघर्षशील’ नेता बताते हुए उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति करार दिया।
गजेंद्र चौहान ने कहा कि अजित दादा का इस तरह असमय चले जाना महाराष्ट्र की प्रगति की रफ्तार के लिए एक बड़ा झटका है।
“दबंग व्यक्तित्व और अटूट संकल्प के धनी थे दादा”
गजेंद्र चौहान ने अजित पवार की कार्यशैली को याद करते हुए बताया कि वे एक ऐसे नेता थे जो स्पष्टवादिता में विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा, “अजित दादा का व्यक्तित्व कमाल का था। जो काम नहीं हो सकता था, उसे वे साफ मना कर देते थे और जिसे करने की ठान लेते थे, उसे पूरा करके ही दम लेते थे। महाराष्ट्र में हुए प्रशासनिक सुधारों में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।” अभिनेता के अनुसार, अजित पवार ने बारामती को विकास का जो मॉडल दिया, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
सम्बंधित ख़बरें
‘नशे में करता था अश्लील कॉल…’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
अमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
ये भी पढ़ें- ‘यह युग का अंत नहीं, नई सुबह का आगाज’: मियांग चेंग ने अरिजीत सिंह के फैसले को बताया साहसी
एयरपोर्ट की उन दो संक्षिप्त मुलाकातों का जिक्र
गजेंद्र चौहान ने अपनी और अजित पवार की मुलाकातों को याद करते हुए बताया कि उनका कोई गहरा पारिवारिक रिश्ता तो नहीं था, लेकिन वे पवार के काम के बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने कहा, “मेरी उनसे दो बार मुलाकात हुई—एक बार मुंबई एयरपोर्ट पर और दूसरी बार नागपुर एयरपोर्ट के लाउंज में। दोनों ही बार हमारी ‘महाभारत’ सीरियल और कुछ हल्की-फुल्की बातें हुईं। एक प्रशासक के तौर पर उनके मन में जनता के प्रति जो समर्पण था, वह साफ झलकता था।”
महाराष्ट्र की प्रगति में एक बड़ा शून्य
अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा कि जब कोई नेता अपने करियर के शिखर पर होता है और उससे जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं, तब उसका जाना और भी अधिक दुखदायी हो जाता है। “अजित दादा से महाराष्ट्र को बहुत उम्मीदें थीं। वे सरकार के साथ मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे थे। ऐसे जननेता का असमय चले जाना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ा नुकसान है।” गजेंद्र चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार और समर्थकों को यह भारी दुख सहने की शक्ति मिले।
Gajendra chauhan condolences on ajit pawar death baramati plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














