‘नशे में करता था अश्लील कॉल...’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Piyush Mishra Interview: पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नशे में उन्होंने कई ऐसी हरकतें कीं, जिन पर आज भी उन्हें पछतावा होता है।
Piyush Mishra alcohol addiction
पीयूष मिश्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Piyush Mishra Struggle With Alcoholism: पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के उस कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की, जब वह शराब की लत से जूझ रहे थे। एक्टर-राइटर ने स्वीकार किया कि इस आदत ने उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी पर गहरा असर डाला और उन्हें कई बार ऐसे काम करने पर मजबूर किया, जिन पर आज उन्हें पछतावा होता है।

नशे में खुद को नहीं पहचान पाते थे पीयूष मिश्रा

दरअसल, एक इंटरव्यू में पीयूष मिश्रा ने बताया कि शराब पीने के बाद वह खुद पर नियंत्रण खो देते थे। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें ऐसा लगता था कि जो वह कर रहे हैं, वह उनके असली स्वभाव से बिल्कुल अलग है। उन्होंने स्वीकार किया कि नशे की हालत में उन्होंने अपनी मां से भी ऐसी बातें कह दीं, जिनसे उन्हें गहरा दुख पहुंचा। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने रिश्तों को बेहतर बनाने की जरूरत थी।

महिलाओं को किए आपत्तिजनक कॉल

सिर्फ इतना ही नहीं, पीयूष मिश्रा ने यह भी कबूल किया कि शराब के असर में उन्होंने कई महिलाओं को अश्लील और गलत फोन कॉल किए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अगली सुबह उन्हें इन हरकतों की कोई याद तक नहीं रहती थी। उन्होंने कहा, “उस वक्त मेरा खुद पर कोई कंट्रोल नहीं था। मैं ऐसी चीजें कर रहा था, जो मैं करना ही नहीं चाहता था।” उनके मुताबिक, धीरे-धीरे शराब एक आदत नहीं, बल्कि जरूरत बनती चली गई।

शराब को बताया गंभीर बीमारी

पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को एक ऐसी बीमारी बताया, जिससे बाहर निकलना बेहद मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग इसकी गंभीरता को समझ ही नहीं पाते और जब तक समझते हैं, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने करियर के दौरान उन्होंने कभी काम के समय शराब का सहारा नहीं लिया।

एक्टर-राइटर का ऐसा रहा करियर

आपको बता दें कि 64 वर्षीय पीयूष मिश्रा हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने मकबूल, रॉकस्टार, तमाशा, पिंक और संजू जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, गैंग्स ऑफ वासेपुर में उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि संगीत में भी योगदान दिया, जो काफी सराहा गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com