-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- From Baahubali To Brahmastra Vfx Technology Changed The Contours Of Indian Films
‘बाहुबली’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र’ तक, VFX टेक्नोलॉजी ने बदली भारतीय फिल्मों की रूपरेखा- Exclusive
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘ब्रह्मास्त्र’ पिछले महीने दर्शकों के बीच रिलीज हुई। फिल्म ने अपने कंटेंट से अधिक विजुअल इफेक्ट्स के चलते दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। भारत में बनी इस उच्च स्तरीय वीएफएक्स फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। वैसे बता दें कि विजुअल इफेक्ट्स के प्रति भारत का रुझान शुरू से ही रहा है। करीब 100 साल पहले रिलीज हुई देश की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ में भी स्पेशल इफेक्ट्स देखने को मिले थे। क्रिश, रावण और शिवाय जैसी फिल्मों को उमदा वीएफएक्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। वहीँ बाहुबली, 2.0 और आरआरआर जैसी फिल्मों में भी विश्वस्तरीय वीएफएक्स और सीजीआई टेक्नोलॉजी देखने को मिली।
वर्ल्ड क्लास वीएक्स की क्षमता
द हरिकेन हाइस्ट (2018), होराइजन लाइन (2020) और ब्रह्मास्त्र (2022) जैसी बड़ी फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स की बागडोर संभाल चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी के सीईओ नामित मल्होत्रा ने भारत में वीएफएक्स के बढ़ते चलन पर बात करते हुए कहा, ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिये हमने एक सीमित लागत और समय में इस प्रकार का कंटेंट दिया है जो कोई और नहीं दे सकता। भारतीय सिनेमा आज इस स्तर पर है जहां उनकी और क्वालिटी काफी हद तक हॉलीवुड से एक समान है। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने एक उदाहरण पेश करते हुए इस हमारे फिल्मकारों को इस बात के संकेत दिए कि वें बिना किसी झिझक के फिल्मों को और भी कलात्मक रूप से पेश करने की कल्पना कर सकते हैं क्योंकि तकनीकी रूप से हम फिल्मों को और भी बेहतर बनाने की काबिलियत रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म
वीएफएक्स एक चुनौतियां अनेक
नामित जोकि प्राइम फोकस स्टूडियोज के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और प्रोमोटर भी हैं, उन्होंने कहा, ‘वीएफएक्स का सबसे अहम उद्देश्य यही है कि हम दर्शकों को कुछ ऐसा दिखाए जिसे उन्होंने न कभी देखा और ना ही उसकी कल्पना की। सबसे बड़ी चुनौती यही है कि हमें पता होना चाहिए कि हमें करना क्या है? उसे कैसे करना है? हमारे पास बजट और समय कितना है? और इसके बाद हमारे कलाकार इसमें कितना समय दे सकते हैं? एक वीएफएक्स स्टूडियो के सीईओ के रूप में हम इस प्रकार की चुनौतियों को स्वीकार करने के आदी हो गए हैं।’
40 से 50 प्रतिशत वीएफएक्स पर खर्च
नामित बताते हैं कि किसी भी के फिल्म सीन्स के अनुसार उसके वीएफएक्स पर काम करने के लिए करीब 100 से 1500 लोगों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, ‘ब्रह्मास्त्र की बात करूं तो इस फिल्म में करीब ढाई से तीन हजारों लोगों ने मिलकर वीएफएक्स का काम किया है। अगर आप एक बेहतरीन वीएफएक्स से लैस फिल्म बना रहे हैं तो ओवर ऑल बजट का करीब 40 से 50 प्रतिशत उसके विजुअल इफेक्ट्स पर खर्च होता है। किसी हॉलीवुड फिल्म में भी इसी मार्जिन में वीएफएक्स पर खर्च होता है। मेरे दृष्टिकोण के अनुसार, ये खर्च वीएफएक्स का नहीं बल्कि आपकी सोच का है जो आप पर्दे पर उतरना चाहते हैं और वर्तमान के फिल्ममेकर्स इस बात को तवज्जो भी दे रहे हैं।’

भारत की बड़ी बजट की VFX फिल्में
रावण (2011)- 130 करोड़
बाहुबली (2015)- 180 करोड़
साहो (2019)- 350 करोड़
2.0 (2018)- 570 करोड़
राधेश्याम (2022)- 350 करोड़
आरआरआर (2022)- 550 करोड़
ब्रह्मास्त्र (2022)- 410 करोड़
आदिपुरुष (2023)- 500 करोड़
From baahubali to brahmastra vfx technology changed the contours of indian films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














