शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ देखकर दहल उठे करण जौहर, बोले- अब स्विमिंग पूल से भी लगेगा डर

Karan Johar Reacts To Shanaya Kapoor Film: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ देखकर करण जौहर भी घबरा गए। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मजेदार अंदाज में अपना रिव्यू शेयर किया।
Karan Johar reacts after watching Shanaya Kapoor film
करण जौहर और शनाया कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Tu Yaa Main Movie Review: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शनाया कपूर और एक्टर आदर्श गौरव फिल्म ‘तू या मैं’ बीते दिन यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सर्वाइवल थ्रिलर को देखने खुद फिल्ममेकर करण जौहर थिएटर पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

करण जौहर ने शनाया कपूर की फिल्म का किया मजेदार रिव्यू

दरअसल, करण जौहर ने पोस्ट में फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इस फिल्म को देखते हुए किसी जिम या कार्डियो की जरूरत नहीं है, क्योंकि मगरमच्छ से बचने की जद्दोजहद में एक्टर्स को देखकर दर्शक खुद सीट से उछल पड़ते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनके लिए स्विमिंग पूल कभी पहले जैसा नहीं रहेगा।

करण ने आगे लिखा कि अगर इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो ‘तू या मैं’ जरूर देखें। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म इतनी डरावनी है कि आप डर के मारे अपने पार्टनर से चिपक जाएंगे। करण ने स्वीकार किया कि फिल्म खत्म होने के 30 मिनट बाद भी वह स्ट्रेस महसूस कर रहे थे। यहां तक कि उन्हें लगा जैसे मुंबई ट्रैफिक में भी कोई मगरमच्छ उन पर हमला कर सकता है।

क्या है ‘तू या मैं’ की कहानी?

फिल्म में शनाया कपूर ने अवनि नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है, जिसे ‘मिस वैनिटी’ के नाम से जाना जाता है। वहीं आदर्श गौरव मारुति उर्फ ‘आला फ्लोपारा’ की भूमिका में हैं। दोनों अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए साथ में कोलैब करते हैं और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है।

हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह कपल एक रोमांटिक ट्रिप पर जाता है और वहां एक स्विमिंग पूल में उनका सामना खतरनाक मगरमच्छ से हो जाता है। इसके बाद शुरू होती है जान बचाने की जंग, जो दर्शकों को रोमांच से भर देती है। आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com