-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Flipperachi Dhurandhar Fa9la Song Success
Flipperach: अरबी रैपर ने माना धुरंधर का लोहा, Fa9la के वायरल होने पर कही बड़ी बात
- Written By: अनिल सिंह
Rapper Flipperachi ने माना कि 'धुरंधर' के गाने 'Fa9la' की पॉपुलैरिटी की उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि अरबी बोल न समझने पर भी धुन ने लोगों को प्रभावित किया। रील्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Flipperachi ने माना 'धुरंधर' का लोहा, कहा- Fa9la की धुन ने जीता लोगों का दिल, गाना बना ग्लोबल हिट
Fa9la Song Dhurandhar Flipperachi: रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक चार्ट्स पर भी धमाल मचा रही है। फिल्म का अरबी गाना ‘Fa9la’ (जिसे ‘फसला’ भी कहा जाता है) इस समय सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ छाया हुआ है। बहरीन के इस गाने को गाने वाले अरबी रैपर फ़्लिपराची इस गाने की ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी से हैरान हैं।
एनडीटीवी (NDTV) से बात करते हुए फ़्लिपराची ने माना कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि अरबी बोलों वाला उनका यह गाना भारत में इस कदर इतिहास रच देगा।
‘धुरंधर’ ने बदली रैपर की ज़िंदगी
फ़्लिपराची ने बताया कि ‘धुरंधर‘ फिल्म की वजह से ही ‘Fa9la’ को इतनी शोहरत मिली है। रैपर ने कहा, “फिल्ममेकर्स आए, उन्होंने इसे चुन लिया और बस, उसके बाद जो हुआ, वो इतिहास बन गया।”
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फ़्लिपराची के लिए सबसे खास बात यह है कि भारतीय दर्शक इस गाने के अरबी बोल ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं, फिर भी गाने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘Fa9la’ भारत के सोशल मीडिया पर तेज़ी से ट्रेंड हुआ है, जिस पर अनगिनत रील्स और मीम्स बने हैं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Update: सलमान खान नहीं, रितेश देशमुख बनेंगे ‘बिग बॉस’ के बॉस, नए सीजन पर लगी मुहर
‘इतनी पॉपुलैरिटी की उम्मीद नहीं थी’
रैपर ने स्वीकार किया कि उन्हें इस गाने के इतना फेमस होने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मुझे इतनी पॉपुलैरिटी की उम्मीद नहीं थी। लोग मेरे बोलों (लिरिक्स) का मतलब ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं, लेकिन धुन दमदार है और ये कमाल की बात है कि इसके बावजूद इसने लोगों को इंप्रेस किया। इसने उनपर गहरा असर डाला, अपनी छाप छोड़ी।”
अरबी हिप-हॉप और भारतीय तबला वादन के कॉम्बिनेशन से बने इस गाने में इंडियन म्यूजिक का भी टच है। फ़्लिपराची ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा:
“मैंने हज़ार साल में भी नहीं सोचा था कि ये भारत में इतना फेमस हो जाएगा। इसमें भारतीय रंग तो है, लेकिन मुझे नहीं पता था कि ये इस लेवल तक पहुंच जाएगा।”
रील्स और मीम्स की बाढ़
‘Fa9la’ की ग्लोबल सफलता से भी फ़्लिपराची काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि इस हिंदी फ़िल्म को पूरी दुनिया के लोग देख रहे हैं और यह गाना म्यूजिक चार्ट में टॉप पर है।
इतनी शोहरत के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स की बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वह जितना हो सके, उतने रीपोस्ट कर रहे हैं, लेकिन उनके डायरेक्ट मैसेज (DM) मैसेज की बाढ़ से भर चुके हैं, और वह उनका जवाब तक नहीं दे पा रहे हैं।
Flipperachi dhurandhar fa9la song success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














