आईपीएल फाइनल में आमिर खान की कमेंट्री से चिढ़े राहुल ढोलकिया फिर डिलीट कर दी पोस्ट

आईपीएल 2025 फाइनल मैच आरसीबी ने जीत लिया है, लेकिन मैच के दौरान आमिर खान कमेंट्री बॉक्स में नजर आए। आमिर खान को वहां देखकर फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया ने आलोचनात्मक पोस्ट की, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया।
आईपीएल फाइनल में आमिर खान की कमेंट्री पर राहुल ढोलकिया ने किया था आलोचनात्मक पोस्ट
आईपीएल फाइनल में आमिर खान की कमेंट्री पर राहुल ढोलकिया ने किया था आलोचनात्मक पोस्ट
Published on: 
Updated on: 

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आमिर खान का कमेंट्री बॉक्स में नजर आना फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया को पसंद नहीं आया, उन्होंने आमिर खान का नाम लिए बगैर उनकी आलोचना कर दी, लेकिन जब उन्हें लगा कि इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा, तो उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था। अब वो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया ने आमिर खान के आईपीएल 2025 फाइनल मैच में पहुंचने को लेकर क्या कुछ लिखा था।

आमिर खान आईपीएल 2025 फाइनल मैच में कमेंट्री बॉक्स में नजर आए। वह हिंदी लाइव कमेंट्री करने वाली टीम के साथ मौजूद थे। दरअसल आमिर खान वहां 20 जून को रिलीज होने वाली है उनकी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस पर राहुल ढोलकिया ने अपने एक अकाउंट पर लिखा, यार पिक्चर का प्रमोशन करो ज्ञान मत बांटो, मैं चाहता हूं कि इस साल कोहली और अगले साल प्रीति जिंटा जीते! यह दोनों जुनूनी लोग हैं और जीतने के हकदार हैं, हालांकि इस दौरान उन्होंने आमिर खान का नाम नहीं लिया लेकिन यह इशारा उन्हीं की तरफ था और बाद में पोस्ट भी डिलीट कर दी।

Filmmaker Rahul Dholakia criticized Aamir Khan

सोशल मीडिया पर राहुल ढोलकिया की डिलीट की हुई पोस्ट का स्क्रीनशॉट उपलब्ध है। इंटरनेट यूजर्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आईपीएल 2025 फाइनल मैच की अगर बात करें तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच यह मैच हुआ। आरसीबी ने मैच जीत कर आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मैच जीतने के बाद राहुल ढोलकिया ने एक और पोस्ट की, जिसमें वह आरसीबी टीम को बधाई देते हुए नजर आए हैं। लेकिन आमिर खान का नाम लिए बगैर उनको निशाना बनाकर की गई पोस्ट को उन्होंने कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com