-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kamal Haasan Will Not Release His Film Thug Life In Karnataka And Says Will Not Apologise
जिद पर अड़े कमल हासन, बोले- नहीं मांगूंगा माफी, ठग लाइफ कर्नाटक में नहीं करूंगा रिलीज
- Written By: अनिल सिंह
कन्नड़-तमिल भाषा विवाद में कमल हासन जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, मैं माफी नहीं मांगूंगा और ठग लाइफ को कर्नाटक में रिलीज नहीं करूंगा। इसी बीच बेंगलुरु थिएटर्स मालिकों ने हाईकोर्ट से फिल्म रिलीज की अनुमति मांगी है।

कमल हासन बोले- नहीं मांगूंगा माफी, ठग लाइफ कर्नाटक में नहीं करूंगा रिलीज
कन्नड़ तमिल भाषा को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमल हासन भी इस मामले में जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि वह इस विषय पर माफी नहीं मांगेंगे और कर्नाटक में अपनी फिल्म ठग लाइफ भी रिलीज नहीं होने देंगे। वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के सिनेमाघरों के मालिक कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंच गए हैं और वह हाईकोर्ट द्वारा फिल्म ठग लाइफ पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
कमल हासन ने फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान बयान दिया था कि कन्नड़ भाषा तमिल से ही जन्मी है, इस बयान पर विवाद शुरू हो गया कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कमल हासन से माफी मांगने की अपील की। लेकिन उन्होंने मन कर दिया। कन्नड़ समुदायों के विरोध की वजह से कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कमल हासन की अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ पर कर्नाटक में बैन लगा दिया।
ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी ने आरसीबी की जीत को बताया गर्व से भरी एक प्रेम कहानी, विराट और अनुष्का का शेयर किया वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
Alliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई
फिल्म पर बैन लगने के बाद कमल हासन कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचे जहां हाईकोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई और कहा कि आप बड़े कलाकार हो सकते हैं, लेकिन किसी समुदाय की भावना को आहत करने का अधिकार आपको नहीं है। कर्नाटक हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद कमल हासन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस विषय पर माफी नहीं मांगेंगे और कर्नाटक में फिल्म भी रिलीज नहीं होने देंगे।
ठग लाइफ पर लगे बैन को हटाने की मांग करते हुए बेंगलुरु के थिएटर्स मलिक कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने हाई कोर्ट से अपील की है कि कर्नाटक में फिल्म पर लगे बैन को हटाया जाए क्योंकि इससे उन्हें वित्तीय नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं वह कमल हासन की याचिका में पक्षकार बनना चाहते हैं और इस मामले को सुलझा कर 5 तारीख को फिल्म रिलीज करवाना चाहते हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा इस मामले में आगे क्या कुछ होता है। फिल्म कर्नाटक में रिलीज होगी या नहीं इसके बारे में अब भी संशय बना हुआ है।
Kamal haasan will not release his film thug life in karnataka and says will not apologise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














