- Hindi News »
- Entertainment »
- Farah Khan Shared Cute Picture With Daughter Diva Fans Showered Love On Her
फराह खान ने बेटी दिवा संग शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर गई हुई हैं। जहां से उन्होंने अपनी बेटी दिवा संग एक फोटो पोस्ट की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फराह खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच कोरियोग्राफर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं। जिसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दरअसल, आमतौर पर टीवी शोज में बतौर जज नजर आने वाली फराह का यूट्यूब व्लॉग भी काफी पॉपुलर है, लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलक दिखाकर फैंस का दिल जीत रही हैं।
फराह खान ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटो
फराह इन दिनों पुर्तगाल में हैं। उन्होंने हाल ही में लिस्बन की गलियों से अपनी और बेटी दिवा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले सड़कों पर टहलती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सिर्फ एक मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट भी है, जिसे फराह ने बेहद प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह
Ranveer Singh पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- हर संस्कृति और आस्था का दिल से करता हूं सम्मान
‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
Raja Shivaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया राजा शिवाजी का जादू, फिल्म ने 24वें दिन रचा इतिहास
फराह खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं अपनी बेटी दिवा की बहुत आभारी हूं कि उसने मुझे यह तस्वीर पोस्ट करने की अनुमति दी। यह मेरा पसंदीदा हाथ है, जिसे मैं पकड़ सकती हूं।” फराह की इस सादगी और स्नेह से भरी पोस्ट ने उनके फॉलोअर्स को भावुक कर दिया।
बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस ने लुटाया प्यार
हालांकि, इस पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया, बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। मलाइका अरोड़ा, भारती सिंह, महीप कपूर, जोया अख्तर और भावना पांडे ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया। वहीं नेहा धूपिया ने कमेंट किया, “सुंदर लड़कियां!”
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगे एक्टर
यूजर्स भी मां-बेटी की इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “सबसे खूबसूरत मां और बेटी की जोड़ी।” दूसरे ने लिखा, “इतनी प्यारी तस्वीर… दिल छू गई।”
खास बात ये है कि फराह खान बेहद मजाकिया और खुलकर बोलने वाली शख्सियत मानी जाती हैं, लेकिन अपने बच्चों को लेकर वह हमेशा प्रोटेक्टिव रही हैं। वे बेहद कम ही मौकों पर अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
Farah khan shared cute picture with daughter diva fans showered love on her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMजबलपुर के गोहलपुर में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, फर्नीचर दुकान के सामने पेशाब करने से रोका, तो बेरहमी से पीटा
May 26, 2026 | 07:41 PMचंडीगढ़ में ‘लिकर लंगर’ बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
May 26, 2026 | 07:29 PMRCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














