रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगे एक्टर

रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच खबरें हैं कि मैडॉक फिल्म्स अगली किस्त के लिए दो नए चेहरे लाने की योजना बना रहा है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
ranveer singh
रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुूंबई: हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाली मैडॉक फिल्म्स की यूनिवर्स लगातार विस्तार कर रही है। 'स्त्री', 'रूही' और 'भेड़िया' जैसी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसी और डर का कॉम्बिनेशन परोसने वाला यह प्रोडक्शन हाउस अब एक और धमाकेदार प्रोजेक्ट की तैयारी में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फ्रैंचाइजी के अगले अध्याय में दो नए चेहरों की एंट्री हो सकती है, जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह और एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर है। यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली कड़ी होगी, जिसमें नई कहानी और नई ऊर्जा के साथ दर्शकों को रोमांचित करने की तैयारी हो रही है।

जल्द हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह

रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह हाल ही में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस में नजर आए थे। सूत्रों की मानें तो, "रणवीर कुछ समय से प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। निर्माता इस यूनिवर्स को आगे ले जाने के लिए एक नई ऊर्जा और चेहरा चाहते हैं, और रण

वीर इस जोनर में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

एक्टर की अपकमिंग फिल्म 

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके बाद वो 'डॉन 3' की तैयारियों में जुटेंगे। ऐसे में मैडॉक फिल्म्स की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। साथ ही चर्चा है कि 'धुरंधर' का टीजर रणवीर सिंह के जन्मदिन यानी 6 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, मानुषी छिल्लर को लेकर भी कास्टिंग की चर्चा है। माना जा रहा है कि फिल्म में वह रणवीर के अपोजिट नजर आ सकती हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने जनवरी 2024 में अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की कई फिल्मों की घोषणा की थी। इनमें आयुष्मान खुराना स्टारर 'थामा' और कियारा आडवाणी की 'शक्ति शालिनी' प्रमुख हैं। 'थामा' में आयुष्मान के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाले हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रणवीर और मानुषी की जोड़ी मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बेहतरीन साबित हो सकती है या नहीं। लेकिन दर्शकों को इस नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com