-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Fans Demand National Awards For Kanagna Ranaut Film Emergency Read Detail Inside
कंगना रनौत को इमरजेंसी के लिए मिलना चाहिए नेशनल अवार्ड! जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं लोग
- Written By: अनिल सिंह
बड़ी जद्दोजहद के बाद कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। कंगना रनौत के फैंस इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से नवाजे जाने की मांग कर रहे हैं।

कंगना रनौत की इमरजेंसी के लिए नेशनल अवार्ड की डिमांड
मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी क्या वाकई नेशनल अवार्ड जीतने के लायक है, सोशल मीडिया पर अब इसको लेकर बहस तेजी से हो रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू भी सामने आने लगा है। लोगों ने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर अपनी राय साझा की है। कुछ लोगों ने फिल्म के बारे में कहा है कि इसमें ऐतिहासिक घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया है। जबकि कुछ लोगों का मानना यह है कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है और लंबे समय के बाद कंगना ने अच्छी बायोपिक दी है। कंगना के फैंस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड की मांग कर रहे हैं।
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है और इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगे आपातकाल को फिल्म में दिखाया गया है। प्रेस की आजादी पर रोक और लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लेने की कहानी पर्दे पर दिखाई गई है। इस फिल्म में बांग्लादेश की स्वतंत्रता वाला युद्ध, ऑपरेशन ब्लू स्टार, खालिस्तान आंदोलन जैसी घटनाएं भी दिखाई गई है। इसमें इंदिरा गांधी की हत्या का भी दृश्य है। ऐसे में दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है। जिन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा है वह इसे ही इतिहास समझकर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और जिन्होंने इतिहास पढ़ा है वह इसमें कुछ ना कुछ कमियां निकाल रहे हैं। कुल मिलाकर कंगना रनौत की इमरजेंसी पर इस समय तेजी से चर्चा हो रही है। कंगना के फैंस ने फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड की मांग की है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान अटैक मामले में ट्विस्ट, हिरासत में लिया गया संदिग्ध असली आरोपी नहीं!
सम्बंधित ख़बरें
भूषण कुमार ने रणवीर सिंह-आदित्य धर के लिए की बड़ी सिफारिश, दोनों को नेशनल अवॉर्ड देने की डिमांड
सवालों के घेरे शाहरुख खान को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कांग्रेस-बीजेपी में घमनसान
‘आत्मापम्फलेट’ के लिए आशीष अविनाश बेंडे को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
National Film Award: शाहरुख को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन हॉल में असली स्टार बनी ये छोटी बच्ची
सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कंगना रनौत के एक्टिंग और डायरेक्शन को शानदार बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को 4/5 की रेटिंग दी गई है और बताया गया है कि लंबे समय के बाद कंगना रनौत ने एक बेहतरीन फिल्म दी है और उन लोगों ने बाकी लोगों से भी फिल्म को देखने की गुजारिश की है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह भी लिखा है कि कंगना इस फिल्म के लिए कई अवार्ड जीतने वाली हैं, इतना ही नहीं उन्हें इसके लिए नेशनल अवार्ड भी मिलना चाहिए। कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को लेकर इस समय तेजी से चर्चा हो रही है।
Fans demand national awards for kanagna ranaut film emergency read detail inside
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वियतनाम नाव हादसा: तमिलनाडु के कई पर्यटकों की मौत के बाद एक्शन में आए सीएम विजय, लिया ये बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 08:55 AMMoshi Garbage Depot: PCMC प्लांट हादसे में चौथे दिन मिला एक और शव, अब भी 7 लोग मलबे में फंसे
Jul 12, 2026 | 08:36 AMनागपुर: ‘एसिलॉक’ पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, जानिए क्यों लगाया गया प्रतिबंध?
Jul 12, 2026 | 08:35 AMITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














