February 2026 Love Horoscope: Valentine Month में किसकी बनेगी बात, किसका टूटेगा दिल? जानिए अपना राशिफल

Love Horoscope February 2026: फरवरी का महीना प्यार और रोमांस का माना जाता है। इस खास अवसर पर जानें अपनी राशि के शुभ अंक, रंग और प्रेम जीवन को सफल बनाने के अचूक ज्योतिषीय उपाय।
Valentine Month Zodiac Love Predictions
रोमांटिक माहौल में कपल और राशियों के प्रतीक (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Valentine Month Love Horoscope 2026: फरवरी 2026 का महीना प्रेम और संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति इस महीने संवाद, भरोसे और भावनात्मक गहराई पर जोर देगी। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि के लिए यह महीना प्रेम जीवन में क्या खास संदेश लेकर आया है।

मेष राशि: भावनाओं का उतार-चढ़ाव

मेष राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। शुरुआती दिनों में गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। सिंगल लोगों की लाइफ में पुराने पार्टनर की वापसी हो सकती है। विवाहित लोग विवादों से बचें।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: लाल

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: रिश्तों में आएगी स्थिरता

वृषभ जातकों के लिए प्रेम जीवन गहरा और स्थिर रहेगा। भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा संभव है। सिंगल लोगों को वर्कप्लेस पर नया साथी मिल सकता है। महीने के अंत में बड़ा रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ अंक: 6, शुभ रंग: क्रीम

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को गुलाबी फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि: दुविधाओं का होगा अंत

मिथुन राशि वालों को रिश्तों में स्पष्टता मिलेगी। पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत से कड़वाहट दूर होगी। सिंगल लोगों के पास एक से अधिक प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा जातकों को पारदर्शिता बनाए रखनी होगी।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हरा

उपाय: बुधवार को तुलसी में जल अर्पित करें।

कर्क राशि: समर्पण और सुरक्षा का भाव

कर्क राशि वाले पार्टनर के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी पुराने दोस्त के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परिवार का सहयोग मिलेगा और आपसी भरोसा मजबूत होगा। पुराने विवाद सुलझाने का यह सही समय है।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सफेद

उपाय: सोमवार को चंद्रमा को अर्घ्य दें।

सिंह राशि: आकर्षण का केंद्र रहेंगे

आप इस महीने आपका आत्मविश्वास और प्यार चरम पर रहेगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश होगा। हालांकि, शादीशुदा लोग अहंकार से बचें। महीने का मध्य भाग रोमांस से भरपूर रहेगा।

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि: विश्लेषण से बचें, प्यार करें

कन्या राशि वाले भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देंगे। प्यार में व्यावहारिकता और भावनाओं का संतुलन जरूरी है। पार्टनर पर शक न करें। महीने के अंत तक रिश्तों में सुकून और शांति का अनुभव होगा।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: नीला

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश की आराधना करें।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

तुला राशि: मधुरता और नए अवसर

तुला राशि वालों के लिए यह महीना खुशियां लेकर आएगा। पार्टनर के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे और वफादारी बढ़ेगी।

शुभ अंक: 8, शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक राशि: गहराएगा प्रेम का बंधन

वृश्चिक राशि वाले इस महीने पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करेंगे। शक और ईर्ष्या से बचें, वरना तनाव हो सकता है। महीने के अंत में प्रेम जीवन को लेकर कोई बड़ा और सकारात्मक निर्णय ले सकते हैं।

शुभ अंक: 8, शुभ रंग: मैरून

उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।

धनु राशि: रोमांच और नई ऊर्जा

धनु राशि वालों के लिए यह महीना उत्साह भरा रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी अलग संस्कृति के व्यक्ति से प्यार हो सकता है। रिश्तों में खुलापन रहेगा।

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा और दान करें।

मकर राशि: जिम्मेदारी और विश्वास

मकर राशि वाले अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। शादीशुदा लोग सुरक्षा और संतोष महसूस करेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की एंट्री होगी। संवाद में कमी न आने दें।

शुभ अंक: 6, शुभ रंग: भूरा

उपाय: शनिवार को शनि मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: रचनात्मक और अनोखा अनुभव

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में नयापन आएगा। आप परंपराओं से हटकर कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ दोस्ती का रिश्ता मजबूत होगा। गलतफहमियों को खुलकर बातचीत से सुलझाएं।

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: आसमानी

उपाय: शनिवार को जरूरतमंदों को कंबल दान करें।

मीन राशि: आध्यात्मिक और गहरा जुड़ाव

मीन राशि वाले इस महीने काफी भावुक रहेंगे। पार्टनर के साथ मानसिक और आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होगा। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। विवाहित जीवन में पुराने सपने पूरे होंगे।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com