-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ekta Kapoor Show Naagin 7 Ribbhu Mehra Negative Role As Report
‘नागिन 7’ में नया ट्विस्ट, इस एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री! शो में निभाएंगे नेगेटिव रोल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Naagin 7 Updates: एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबरे हैं कि ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्टर रिभू मेहरा भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

नागिन 7 (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Naagin 7 New Antagonist: टीवी का पॉपुलर सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ अपने नए सीजन ‘नागिन 7’ के साथ वापसी करने जा रहा है। दर्शक एकता कपूर के इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब स्टार कास्ट को लेकर भी अपडेट्स सामने आने लगी हैं। इस बार शो में कई नए और पॉपुलर टीवी एक्टर्स की एंट्री होने की खबर है।
हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्टर रिभू मेहरा भी ‘नागिन 7’ का हिस्सा बनने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रिभू मेहरा इस बार नेगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब तक इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है और रिभू मेहरा ने इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
‘नागिन 7’ में ये सितारे लीड रोल में आएंगे नजर
इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि ‘नागिन 7’ में ‘बिग बॉस 18’ फेम ईशा सिंह और ‘कुमकुम भाग्य’ अभिनेता नमिक पॉल लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एलिस कौशिक, करण कुंद्रा और प्रियंका चहर चौधरी भी इस सुपरनैचुरल शो का हिस्सा हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
रिभू मेहरा ने टीवी इंडस्ट्री में कई पॉपुलर शोज में काम किया है। उन्हें दर्शकों ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन’ में देखा है। इसके अलावा वह ‘माई नेम इज लखन’ में भी नजर आ चुके हैं। अब ‘नागिन 7’ में उनका किरदार शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स लाने वाला माना जा रहा है।
हाल ही में ‘नागिन 7’ का प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें कुंभ में एक नाग और अजगर के बीच आमना-सामना दिखाया गया। इस प्रोमो में इसे भक्ति और आस्था का संगम स्थल बताया गया है। प्रोमो में कहा गया है, “जिस कुंभ में होता है भक्ति और आस्था का संगम, उसी कुंभ पर करने प्रहार, नागिन के सामने है नया दुश्मन।” यह प्रोमो दर्शकों में नई रोमांचक कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत केस में नया ट्विस्ट, रिया चक्रवर्ती को क्लिन चिट मिलने पर परिवार नाराज, अब…
बड़े लेवल पर हो रही शो की तैयारी
इस बार ‘नागिन 7’ को एक स्पेशल विजुअल्स और बड़े सेट्स के साथ तैयार किया जा रहा है। शो के फैंस नए सीजन में न सिर्फ लीड एक्टर्स बल्कि नए नेगेटिव किरदारों के टकराव और ट्विस्ट को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। रिभू मेहरा के शो में शामिल होने की खबर ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।
Ekta kapoor show naagin 7 ribbhu mehra negative role as report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














